फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Engineer landfill site to be built in Okhla with 42 crores

दिल्ली : ओखला में 42 करोड़ से बनेगी इंजीनियर लैंडफिल साइट, नहीं दिखेगा कूड़ा

Sun, 03 Oct 2021 04:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा आदित्य पाण्डेय, नई दिल्ली
आदित्य पाण्डेय, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 03 Oct 2021 04:16 AM IST
सार

मुंबई की कंपनी को मिला ठेगा, 2024 तक पूरा होगा निर्माण।

विज्ञापन
Delhi: Engineer landfill site to be built in Okhla with 42 crores
demo pic... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओखला लैंडफिल साइट पर 2024 से कूड़ा नहीं दिखेगा और न ही आसपास के लोगों को दुर्गंध परेशान करेगी। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) यहां देश की पहली इंजीनियर्ड लैंडफिल साइट बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। तेहखंड में 24 एकड़ भूमि पर इंजीनियर्ड लैंडफिल साइट बनाई जाएगी। इसे तैयार करने का ठेका करीब 42 करोड़ रुपये में मुंबई की वेस्ट मैनेमेंट कंपनी को दिया गया है।

विज्ञापन


एसडीएमसी का लक्ष्य ओखला लैंडफिल साइट को 2023 तक समाप्त करने का था। अभी डंपिंग साइट पर वैज्ञानिक तरीके से अपशिष्ट जमा करने या भूजल को प्रदूषित करने वाले लीचेट को रोकने का कोई कारगर तरीका नहीं है। फिलहाल इसके इलाके में 3600 टन से ज्यादा कचरा रोज उत्पन्न होता है। लैंडफिल साइट के आसपास के इलाके कई साल से वायु और जल प्रदूषण की मार झेल रहे हैं। इससे उन्हें जल्द निजात मिलेगी।
विज्ञापन


इंजीनियर्ड लैंडफिल साइट पर लीचेट संग्रह, आवरणयुक्त डंपिंग और निपटान हो सकेगा। दक्षिणी निगम की स्थायी समिति के अध्यक्ष बीके ओबेराय ने बताया कि मुंबई की जिस कंपनी को ठेका दिया गया है, वह इस महीने के आखिर तक काम शुरू कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाथटब जैसी होगी साइट
बीके ओबेराय ने बताया कि तेहखंड की 24 एकड़ भूमि के करीब 7 एकड़ में बाथटब जैसा 10 फुट गहरा तालाब बनेगा। इसकी तली में दो परत प्लास्टिक वाटर प्रूफिंग होगी। एक परत मिट्टी का क्ले (कलई) होगा। इसके बाद कंकरीट और सीमेंट की परत होगी। इसके अंदर कचरे का निपटान किया जाएगा।

वाटर ट्रीटमेंट प्लांट भी लगेगा
लैंडफिल साइट पर वैज्ञानिक तकनीक से कचरे से लीचेट और पानी को अलग किया जाएगा। पाइपों से लीचेट को अलग जगह इकट्ठा किया जाएगा। पानी को सीधे ट्रीटमेंट प्लांट में ले जाकर इसे साफ किया जाएगा और ट्रीटमेंट के बाद सीवरों में छोड़ दिया जाएगा।


मिट्टी-पानी नहीं होंगे प्रदूषित
दक्षिणी निगम के चीफ इंजीनियर पीसी मीणा ने बताया कि इंजीनियर्ड लैंडफिल साइट पर कचरे का निपटान होने से मिट्टी और पानी दोनों दूषित नहीं होंगे। उम्मीद है कि 2024 से पहले ही इसे तैयार कर लिया जाएगा। लैंडफिल साइट की मिट्टी की टेस्टिंग की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed