{"_id":"6033f1c81d0112567f152a82","slug":"delhi-east-vinod-nagar-dtc-bus-depot-fire-two-bus-burn-no-harm-probe-on","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः डीटीसी बस डिपो में लगी आग, दो बसें जलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः डीटीसी बस डिपो में लगी आग, दो बसें जलीं
Mon, 22 Feb 2021 11:32 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 22 Feb 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
fire in dtc bus
- फोटो : अमर उजाला
पूर्वी दिल्ली के ईस्ट विनोद नगर में सोमवार रात अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की दो गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। हादसे में डीटीसी की दो लो फ्लोर बसें जल गई। गनीमत यह रही की हादसे में इंसानी जान का नुकसान नहीं हुआ। आग कैसे लगी फिलहाल पुलिस इसका पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक सोमवार रात 8:13 बजे ईस्ट विनोद नगर डिपो में खड़ी एक बस में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने दूसरी बस को भी अपनी चपेट में ले लिया। उधर आग लगते ही डिपो में अफरा तफरी मच गई। मामले की सूचना पुलिस के अलावा दमकल विभाग को दी गई।
विज्ञापन
खबर मिलते ही दमकल की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंची। इसके बाद करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। आग कैसे लगी फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस डिपो में मौजूद कर्मचारियों के अलावा वहां लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से जांच कर रही है।
विज्ञापन