फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi dwarka mercedes benz and ford figo clash one man dies friend injured

दिल्लीः मर्सिडीज बेंज और फोर्ड फिगो कार में जोरदार टक्कर, युवक की मौत, दोस्त घायल

Fri, 05 Mar 2021 02:44 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 05 Mar 2021 02:44 PM IST
सार

- मरने वाला युवक फोर्ड फिगो कार चला रहा था, दोनों बीमा कंपनी में काम करते थे
- पानीपत से कंपनी के एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे 
- पुलिस घटना के बाद से फरार मर्सिडीज कार चालक की तलाश में जुटी

विज्ञापन
Delhi dwarka mercedes benz and ford figo clash one man dies friend injured
मर्सिडीज बेंज और फोर्ड फिगो आपस में भिडीं, एक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के द्वारका सेक्टर छह सात की लालबत्ती पर बुधवार देर रात एक मर्सिडीज बेंज और फोर्ड फिगो कार में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में फिगो कार पर सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका दोस्त घायल हो गया।

विज्ञापन


मरने वाले युवक की शिनाख्त हरियाणा के पानीपत स्थित ददलाना गांव निवासी आकाश राणा(22) के रूप में हुई है जबकि उसके दोस्त की पहचान राहुल राणा(23) के रूप में हुई है। घटना के बाद मर्सिडीज चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। कार झारखंड के एक कारोबारी का है जिसका पूरा परिवार द्वारका इलाके में रहता है। पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। 
विज्ञापन


जांच में पता चला कि आकाश और राहुल एक बीमा कंपनी में काम करते थे। दोनों सुबह दस बजे अपने एक दोस्त की कार लेकर द्वारका स्थित वेवांता होटल में आयोजित कंपनी के एक  कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। रात में कार्यक्रम खत्म होने के बाद दोनों वापस लौट रहे थे। कार को आकाश चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार जब सेक्टर छह द्वारका के लालबत्ती पर पहुंची तो इनकी कार का टक्कर एक मर्सिडीज बेंज कार से हो गई। जबरदस्त टक्कर में फोर्ड कार के परखच्चे उड़ गए और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को अंजाम देकर मर्सिडीज चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

रात करीब एक बजे घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल आकाश और राहुल को कार से निकालकर पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने आकाश को मृत घोषित कर दिया। जबकि राहुल का इलाज चल रहा है। राहुल अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है।


मर्सिडीज कार झारखंड के रहने वाले कारोबारी अजय कुमार सिंह के नाम पर रजिस्टर्ड है। जांच में पता चला कि अजय अपने परिवार के साथ द्वारका इलाके में रहता है। बताया जा रहा है कि घटना के समय कार को अजय का ड्राइवर चला रहा था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि राहुल के बयान देने के बाद ही हादसा कैसे हुई इसका खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर मर्सिडीज के चालक की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed