फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Dental doctor became a doctor without a degree took the life of the girl

दिल्ली: बिना डिग्री के बन गया दांतों का डॉक्टर, बच्ची की जान ली

Fri, 11 Feb 2022 09:46 PM IST
अनुराग सक्सेना पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 11 Feb 2022 09:46 PM IST
सार

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार शेरा मोहल्ला गढ़ी ईस्ट ऑफ कैलाश में रहने वाले आशीष कुमार (31) लाजपत नगर स्थित सेंट्रल मार्केट में फ्लोर मैनेजर हैं। आशीष कुमार की पांच वर्षीय बेटी अंशिका कुमारी के दांतों में कई दिनों से दर्द रहता था।

विज्ञापन
Delhi: Dental doctor became a doctor without a degree took the life of the girl
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमर कॉलोनी इलाके में एक व्यक्ति बिना डिग्री व डॉक्टर की पढ़ाई के दांतों का डाक्टर बन गया और पांच वर्षीय बच्ची की जान ले ली। आरोपी ने बच्ची को बेहोशी का इंजेक्शन ज्यादा लगा दिया था, जिससे बच्ची को हार्टअटैक आ गया और उसकी मौत हो गई। मेडिकल बोर्ड ने शुक्रवार को बच्ची के शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम के बाद बच्ची का शव शुक्रवार शाम को परिजनों को सौंप दिया। अमर कॉलोनी थाना पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी फर्जी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। जिले के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि आरोपी डॉक्टर के पास किसी तरह की डॉक्टरी डिग्री व कोई कागजात नहीं है।

विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार शेरा मोहल्ला गढ़ी ईस्ट ऑफ कैलाश में रहने वाले आशीष कुमार (31) लाजपत नगर स्थित सेंट्रल मार्केट में फ्लोर मैनेजर हैं। आशीष कुमार की पांच वर्षीय बेटी अंशिका कुमारी के दांतों में कई दिनों से दर्द रहता था।
विज्ञापन

सात फरवरी को दांतों में दर्द ज्यादा बढ़ गया तो वह पत्नी के साथ बेटी को मोमराज मोहल्ला, गढ़ी ईस्ट ऑफ कैलाश में स्थित ओम साई पांडेयजी डेंटल क्लीनिक पर ले गए। पीड़ित परिवार बच्ची को बिना दांत निकाले इलाज कराना चहाते थे, मगर डॉक्टर रितुराज ने बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर तीन दांत जबरदस्ती निकाल दिए। इसके बाद अंशिका की तबीयत बिगड़ने लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

नौ फरवरी को हो गई बच्ची की मौत

आशीष बच्ची को सफदरजंग अस्पताल ले गया। वहां पर नौ फरवरी को बच्ची की मौत हो गई। बच्ची के शव के पोस्टमार्टम के लिए तीन डॉक्टरों का मेडिकल बोर्ड बनाया। मेडिकल बोर्ड ने शुक्रवार को बच्ची के शव का पोस्टमार्टम किया। मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट आने के बाद ही बच्ची की मौत कैसे हुई, ये पता लगेगा। बताया जा रहा है कि आरोपी डॉक्टर ने बच्ची को बेहोशी करने वाली दवा ज्यादा मात्रा में दे दी थी, इससे बच्ची को हार्ट अटैक आ गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दिल्ली मेडिकल काउंसिल से भी डाक्टर के बारे में रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed