फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Dengue cases are coming very less this year, the government declared its victory

दिल्लीः इस साल बेहद कम आ रहे हैं डेंगू के मामले, सरकार ने बताई अपनी जीत

Thu, 23 Sep 2021 12:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 23 Sep 2021 12:08 AM IST
सार

डेंगू के मामले कम होते देख सरकार ने राहत की सांस ली है। सरकार ने कहा है कि यह दिल्ली के लोगों की सक्रियता के कारण हुआ है और सरकार इस सफलता को आगे बरकरार रखने के लिए लगातार नागरिकों को अपने घरों के आसपास साफ-सफाई बनाकर रखने के लिए कहेगी।

विज्ञापन
Delhi: Dengue cases are coming very less this year, the government declared its victory
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक तरफ उत्तर प्रदेश के अनेक जिलों में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं जिससे बच्चों की मौत की दुखद घटनाएं सामने आ रही हैं, वहीं दूसरी तरफ दिल्ली में अभी तक डेंगू के बेहद सीमित मामले ही सामने आए हैं। दिल्ली में 20 सितंबर तक डेंगू के केवल 87 केस पाए गए हैं। 

विज्ञापन


पिछले सालों में सितंबर महीने के दौरान डेंगू के मामले काफी ज्यादा थे। वर्ष 2020 में 188 केस, 2019 में 190 केस, 2018 में 374 केस, 2017 में 1103 केस, 2016 में 1300 केस और 2015 में 6775 केस सामने आए थे। 
विज्ञापन


डेंगू के मामले कम होते देख सरकार ने राहत की सांस ली है। सरकार ने कहा है कि यह दिल्ली के लोगों की सक्रियता के कारण हुआ है और सरकार इस सफलता को आगे बरकरार रखने के लिए लगातार नागरिकों को अपने घरों के आसपास साफ-सफाई बनाकर रखने के लिए कहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि इस साल पिछले छः साल में सबसे कम डेंगू के मामले सामने आए हैं। यह दिल्ली सरकार की 10 हफ्ते 10 बजे 10 मिनट अभियान की सफलता का परिणाम है। इसके कारण लोग अपने घरों के आसपास साफ-सफाई रख रहे हैं। 


आसपास पानी नहीं जमा होने दे रहे हैं जिससे डेंगू के लार्वा कम पैदा हो पा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि दिल्ली की जनता का इसी तरह से सहयोग मिला तो इस साल सबसे कम डेंगू के मामले सामने आएंगे। यह पूरे दिल्ली की जीत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed