फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi :  Delhi-based restaurant to launch special Thali on PM modi birthday

56 Inch Modi Ji : प्रधानमंत्री के बर्थडे पर रेस्तरां परोसेगा विशेष थाली, कल है पीएम मोदी का जन्म दिवस

Fri, 16 Sep 2022 01:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 16 Sep 2022 01:55 AM IST
सार

Delhi :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर दिल्ली का एक रेस्तरां विशेष थाली पेश करने जा रहा है। इसका नाम है-56 इंच मोदीजी। प्रधानमंत्री का 17 सितंबर को जन्म दिन है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार रेस्तरां कनॉट प्लेस में है। 

विज्ञापन
Delhi :  Delhi-based restaurant to launch special Thali on PM modi birthday
महाथाली... - फोटो : Ani

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर दिल्ली का एक रेस्तरां विशेष थाली पेश करने जा रहा है। इसका नाम है-56 इंच मोदीजी। प्रधानमंत्री का 17 सितंबर को जन्म दिन है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार रेस्तरां कनॉट प्लेस में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके मालिक सुमित कालरा ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान करता हूं। वे हमारे देश का गौरव हैं। उनके जन्म दिन पर उन्हें कुछ खास देना चाहते थे इसलिए हमने यह महाथाली तैयार की है। 

उपभोक्ताओं के पास शाकाहारी और मांसाहारी विकल्प होंगे। इसमें 56 आइटम हैं। हालांकि हम तो चाहते थे कि पीएम स्वयं यहांआएं और इसका आनंद लें लेकिन सुरक्षा कारणों से यह संभव नहीं है लेकिन उनकेचाहने वाले तो यहां आकर इसका लुत्फ उठा ही सकते हैं। 


प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर क्रॉस कंट्री स्लम दौड़ आयोजित करेगी भाजपा
प्रदेश भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाएगी। 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक इस दौरान कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।  इसमें रक्तदान शिविर, सेहत जांच शिविर लगाए जाएंगे। प्रधानमंत्री के खेलो इंडिया फीट इंडिया को ध्यान में रख 18 सितंबर को प्रधानमंत्री क्रॉस कंट्री स्लम दौड़ का आयोजन किया जाएगा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने बताया कि स्लम दौड़ में 10,000 युवा भाग लेंगे। प्रतिभागियों को चार भागों में बांटा जाएगा। 2.5 किलोमीटर की दौड़ में 10-15 वर्ष के लड़के व लड़कियां भाग लेंगी। इसी तरह एक अन्य 2.5 किलोमीटर की दौड़ में किसी भी आयु वर्ग के प्रतिभागी भाग ले सकते हैं।

उन्होंने कहा कि इसी तरह से 5 किलोमीटर की दौड़ में 16-20 वर्ष के आयु वर्ग के प्रतिभागी भाग लेंगे, जबकि एक अन्य पांच किलोमीटर की दौड़ में किसी भी आयु वर्ग के प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। सुबह 6 बजे से शुरु होने वाले इस दौड़ में झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले बच्चे भाग लेंगे। मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम से दौड़ शुरु होकर इंडिया गेट पर समापन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed