फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Delhi Assembly cancelled the order of removal of 116 fellows

Delhi : दिल्ली विधानसभा ने 116 फेलो हटाने का आदेश करवाया रद्द, वित्त विभाग ने रोका 437 विशेषज्ञों का वेतन

Fri, 07 Jul 2023 06:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 07 Jul 2023 06:40 AM IST
सार

इसे लेकर बृहस्पतिवार को एक और आदेश जारी किया गया। दिल्ली विधान सभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने कहा कि पहला आदेश उनकी मंजूरी के बिना जारी किया गया था और इसकी जानकारी मिलते ही वह विधानसभा पहुंचे। 

विज्ञापन
Delhi: Delhi Assembly cancelled the order of removal of 116 fellows
file pic... - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

दिल्ली विधानसभा ने शोध केंद्र के माध्यम से नियुक्त किए गए 116 फेलो को हटाने के आदेश को स्थगित करवा दिया है। इसे लेकर बृहस्पतिवार को एक और आदेश जारी किया गया। दिल्ली विधान सभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने कहा कि पहला आदेश उनकी मंजूरी के बिना जारी किया गया था और इसकी जानकारी मिलते ही वह विधानसभा पहुंचे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अध्येता नियमित कर्मचारी नहीं हैं बल्कि दो साल के लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण देने के लिए नियुक्त प्रशिक्षु थे। दिल्ली विधानसभा की सामान्य प्रयोजन समिति से हरी झंडी दिए जाने और सदन द्वारा प्रस्ताव पारित किए जाने के बाद वे इसमें शामिल हुए। उन्होंने कहा कि अगर वित्त सचिव ने एलजी की मंजूरी के लिए फाइल नहीं भेजी तो यह उनकी गलती है।
विज्ञापन


गोयल ने कहा कि दिल्ली विधानसभा सचिवालय आदेश के खिलाफ अलग से सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। वहीं वित्त विभाग ने दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना के आदेश पर हटाए गए दिल्ली सरकार में काम कर रहे अध्येताओं, सहयोगी अध्येताओं, सलाहकारों, उप सलाहकारों, विशेषज्ञों, वरिष्ठ अनुसंधान अधिकारियों के वेतन को रोकने का आदेश जारी किया। इससे पहले सेवा विभाग ने भी वेतन रोकने से संबंधित आदेश एक दिन पहले जारी किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन विशेषज्ञों को हटाए जाने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि यह कदम राजधानी में शासन को पूरी तरह से बाधित कर देगा। यह दिल्ली सरकार और उसकी सेवाओं का पूरी तरह से गला घोंट देगा। मुझे नहीं पता कि एलजी को यह सब करके क्या हासिल होगा। मुझे उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट इसे तुरंत रद्द कर देगा।

सेवा विभाग के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि विभाग के कुछ अधिकारी इस मुद्दे पर फाइलें आगे बढ़ा रहे थे, लेकिन प्रभारी मंत्री होने के बावजूद उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि आज तक भी, मुझे इस विषय पर कोई फाइल नहीं मिली है। कुछ चुनिंदा अधिकारी और उपराज्यपाल मिलकर न केवल सरकार चला रहे हैं। बल्कि वे सरकार के काम को रोकने की कोशिश कर रहे हैं। भारद्वाज ने कहा कि युवा पेशेवरों को बिना कोई नोटिस दिए हटाया जा रहा है जो कतई सही नहीं।


वित्त विभाग ने रोका 437 विशेषज्ञों का वेतन
दिल्ली सरकार के वित्त विभाग ने विभिन्न विभागों व अन्य संस्थाओं में काम कर रहे 437 विशेषज्ञों के वेतन को रोकने का आदेश जारी किया है। एक दिन पहले ही सेवा विभाग ने इनके वेतन को रोकने का आदेश दिया था। इससे पहले उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने बिना स्वीकृति के रखे गए दिल्ली सरकार में सलाहकार, परामर्शदाता, सीनियर रिसर्च फैलो, विशेषज्ञ व अन्य पदों पर काम कर रहे 437 लोगों को पदों से हटा दिया था।


इनकी नियुक्ति रोके जाने के बाद वित्त विभाग ने तुरंत वेतन को रोकने का आदेश दिया है। हालांकि, इसमें कहा गया है कि यदि कोई प्रशासनिक विभाग इन्हें जारी रखना चाहता है तो तुरंत नियम के तहत उपराज्यपाल को आवेदन देकर मंजूरी ले सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed