{"_id":"6181ef9f70b8ae5d3b42caa2","slug":"delhi-deeyas-were-illuminated-at-hazrat-nizamuddin-auliya-dargah-led-by-rss-leader-indresh-kumar","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: आरएसएस नेता की अगुवाई में हजरत निजामुद्दीन औलिया दरगाह पर रोशन किए 718 चिराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: आरएसएस नेता की अगुवाई में हजरत निजामुद्दीन औलिया दरगाह पर रोशन किए 718 चिराग
Wed, 03 Nov 2021 07:42 AM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Wed, 03 Nov 2021 07:42 AM IST
सार
इंद्रेश कुमार अपनी अगुवाई में मंगलवार को धनतेरस और 718वें उर्स के मौके पर नई दिल्ली की हजरत निजामुद्दीन औलिया की दरगाह पर 718 चिराग रोशन करते वक्त बोल रहे थे। दीप प्रज्ज्वलन देश की गंगा-जमुनी तहजीब और एकता अखंडता को बनाए रखने के मकसद से किया गया।
विज्ञापन
हजरत निजामुद्दीन की दरगाह पर सजावट का एक दृश्य
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुसलिम राष्ट्रीय मंच के मुख्य संरक्षक इंद्रेश कुमार ने कहा कि मजहबी कट्टरता गैर-इस्लामी है। दुनिया के किसी भी देश में इस तरह के हमले होते हैं तो उसकी आलोचना होनी चाहिए। हिंसा चाहे कहीं भी हो, कोई भी करे.. यह अपराध था, अपराध है और अपराध ही रहेगा। मजहब के नाम पर हिंसा चाहे दुनिया में कहीं भी हो इसकी आलोचना होनी चाहिए।
विज्ञापन
इंद्रेश कुमार अपनी अगुवाई में मंगलवार को धनतेरस और 718वें उर्स के मौके पर नई दिल्ली की हजरत निजामुद्दीन औलिया की दरगाह पर 718 चिराग रोशन करते वक्त बोल रहे थे। दीप प्रज्ज्वलन देश की गंगा-जमुनी तहजीब और एकता अखंडता को बनाए रखने के मकसद से किया गया। इस मौके पर इंद्रेश कुमार ने दरगाह पर चादर चढ़ाई और देश मे अमन, शांति और तरक्की की दुआ मांगी। उन्होंने देश के उल्लेमाओं, बुद्धिजीवियों व देशवासियों से भारत की बेहतरी के लिए मोहब्बत, भाईचारा, तहजीब और तरक्की का संदेश भी दिया।
विज्ञापन
इंद्रेश कुमार ने कहा हिंदुस्तान बहुत प्यारा मुल्क है। ये एक ऐसा देश है जहां सभी फिरके, मजहब एक जज्बे के साथ जुड़े होते हैं। उन्होंने उन्मादियों के खिलाफ लगाम लगाने और कड़ी सजा देने की बात कही। साथ ही सूफीज्म को बढ़ावा देने और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच से जोड़ने को कहा। इंद्रेश कुमार के मुताबिक, देश के अंदर समृद्धि, तालीम, रोजगार और स्वास्थ्य को बढ़ावा दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि देश को प्रदूषण मुक्त करना, गरीबी मुक्त करना, भुखमरी मुक्त करना हमारा लक्ष्य होना चाहिए। यही संदेश हजरत निजामुद्दीन औलिया की दरगाह से जाए, इसलिए उर्स और दीपावली के मौके पर दीप प्रज्वलन किया गया। कार्यक्रम में मंच के राष्ट्रीय संयोजक व राष्ट्रीय प्रभारी मोहम्मद अफजाल, शाहिद अख्तर, गिरीश जुयाल, शाहिद सईद, बिलाल रहमान, खुर्शीद रजाका, मोहम्मद अफजल, फैज खान, इमरान चौधरी, मोहम्मद सबरीन समेत दूसरे कार्यकर्ता मौजूद थे।