फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi : Crowd of spectators gathering in international trade fair, people are giving priority to domestic products

दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में उमड़ रही दर्शकों की भीड़, घरेलू उत्पादों को लोग दे रहे प्राथमिकता

Mon, 22 Nov 2021 01:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Delhi : Crowd of spectators gathering in international trade fair, people are giving priority to domestic products
दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में रविवार उमड़ी लोगों की भीड़। - फोटो : Ashram
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय मेले में रविवार को दर्शकों की भारी भीड़ रही। कोरोना काल में बीमारियों से बचाव और सहूलियत देने वाले सस्ते उत्पादों की मांग अधिक रही। एक स्टॉल पर ऐसी स्टीम प्रेस नजर आई, जिसे देखने के लिए लोगों की आवाजाही लगी रही। उसकी खासियत यह है कि वह हैंगर पर लटके हुए कपड़े पर भी इस्त्री कर सकती है। कुछ ग्राहकों ने एक हजार रुपये की कीमत वाली इस प्रेस को खरीदने में रुचि दिखाई।
विज्ञापन

निर्माता कंपनी के एनके अग्रवाल ने बताया कि स्टीम प्रेस से किसी भी कपड़े को हैंगर में लटकाकर प्रेस किया जा सकता है। अगर सिलवटें हो तो इसे चंद मिनटों में खत्म किया जा सकता है। किसी कपड़े पर पहले से बने क्रीज के ऊपर दोबारा प्रेस कर पहनकर अपने जरूरी काम से जा सकते हैं। इसकी खासियत यह है कि अब लोगों को प्रेस लगाने के बाद लंबे समय तक इंतजार नहीं करना होगा।
विज्ञापन

स्टोन लगे चप्पल से नहीं होगी शुगर की परेशानी
रक्तचाप या शुगर के मरीजों के लिए कंपनी की ओर से बनाए गए चप्पल में जेड स्टोन लगे हुए हैं। अग्रवाल ने कहा कि अगर 90 दिन तक इन चप्पलों को नियमित तौर पर पहने से बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है। इसे पहनने के बाद एक्यूप्रेशर के जरिये लोगों के पैर का वजन स्टोन पर पड़ता है। इसी दबाव के कारण बीमारियों से राहत मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एयर प्यूरीफायर की तरफ भी दर्शकों का दिखा रुझान
पवेलियन में लगे एयर प्यूरीफायर में भी लोगों के पहुंचते दिखी। स्टॉल पर संक्रमण और वायु प्रदूषण से बचाव और हवा की शुद्ध करने वाले उपकरणों को प्रदर्शित किया गया था। हालांकि, इनकी कीमत अधिक होने के कारण चुनिंदा लोग ही इसे खरीदने के लिए आगे बढ़ते दिखे। फिर भी व्यापार मेले में इस बार संक्रमण से बचाव और प्रदूषण कम करने वाले उत्पादों की तरफ दर्शकों का काफी रुझान दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed