फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi CP removes 149 sho from posts in just 17 days

दिल्ली: पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने 17 दिन में 149 थानाध्यक्ष हटाए, अधिकारियों में हडकंप 

Thu, 07 Oct 2021 09:43 PM IST
अनुराग सक्सेना न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 07 Oct 2021 09:43 PM IST
सार

बुधवार को पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी सूची में 114 थानाध्यक्षों को हटा दिया है। इनमें से ज्यादातर इंस्पेक्टर ऐसे थे जो कई सालों से लगातार थानाध्यक्ष ही लग रहे थे।

विज्ञापन
delhi CP removes 149 sho from posts in just 17 days
राकेश अस्थाना, सीपी दिल्ली पुलिस - फोटो : PTI (File Photo)

विस्तार

दिल्ली के पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना इन दिनों थानाध्यक्षों को बदलने में लगे हुए हैं। इन्होंने पिछले 17 दिनों में करीब 149 थानाध्यक्षों को बदल दिया है या ये कह सकते हैं कि उन्हें थानाध्यक्ष पद से हटाकर असंवेदनशील यूनिटों में भेज दिया है। दिल्ली पुलिस आयुक्त सीनियर स्तर पर भारी फेरबदल करने के बाद अब थानाध्यक्षों को बदल रहे हैं।
विज्ञापन


नौ महिला इंस्पेक्टर को थानाध्यक्ष के तौर पर नियुक्त किया गया है। दिल्ली पुलिस के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि इतनी बड़ी संख्या में महिला इंस्पेक्टर को थानाध्यक्ष लगाया है। जो 149 नए थानाध्यक्ष हटाए गए हैं उनमें से 55 ऐसे हैं जो पहली बार थानाध्यक्ष लगाया गया है।
विज्ञापन


अपनी कुर्सी बचाने में लगे शेष थानाध्यक्ष
सबसे पहले 20 सितंबर को थानाध्यक्षों की सूची आई थी। उसमें 35 थानाध्यक्ष व इंस्पेक्टर को बदला गया था। अब बुधवार रात को पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी सूची में 114 थानाध्यक्षों को हटा दिया है। उन्हें क्राइम, आर्थिक अपराध शाखा व पीटीसी में भेजा गया है। इनमें से ज्यादातर इंस्पेक्टर ऐसे थे जो कई सालों से लगातार थानाध्यक्ष ही लग रहे थे। पुलिस आयुक्त के इस फेरबदल से दिल्ली पुलिस के बचे हुए थानाध्यक्षों में हड़कंप मचा हुआ है। उन्हें डर लग रहा है कि पता नहीं कब उन्हें हटा दिया जाए। ऐसे में थानाध्यक्ष अपनी कुर्सी बचाने में लगे हुए हैं। एक थानाध्यक्ष का तो ये कहना था कि वह ये सोचकर नौकरी कर रहा है कि आज उसका ट्रांसफर ऑर्डर आए जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्पेशल सेल में सात डीसीपी लगाए गए
स्पेशल सेल का विस्तार किया गया है। स्पेशल सेल में अब सात डीसीपी हैं। डीसीपी के चार पदों पर प्रमोद कुशवाह, संजीव यादव, मनीषी चंद्रा और केपी सिंह हैं। तीन पद पर आईपीएस जसमीत सिंह, इंगित प्रताप सिंह और राजीव रंजन हैं। स्पेशल सेल में अब पांच रेंज बनाई गई हैं। इंगित प्रताप को मुख्यालय, राजीव रंजन को उत्तरी, संजीव कुमार यादव को दक्षिण-पश्चिमी रेंज, प्रमोद कुशवाह को नई दिल्ली रेंज, मनीषी चंद्रा को काउंटर इंटेलीजेंस व जसमीत सिंह को दक्षिणी रेंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साइ-पैड की जिम्मेदारी केपीएस को सौंपी गई है। खास बात ये है कि अब से पहले इस रेंज को एसीपी देखता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed