{"_id":"60e432868ebc3e9ea7053e50","slug":"delhi-coronavirus-update-6-july-in-last-24-hours-79-new-cases-4-deaths-active-cases-less-than-900","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में कोरोना: बीते 24 घंटे में मिले 79 नए मरीज, 15 महीने में 25 हजार से ज्यादा लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में कोरोना: बीते 24 घंटे में मिले 79 नए मरीज, 15 महीने में 25 हजार से ज्यादा लोगों की मौत
Tue, 06 Jul 2021 04:07 PM IST
सुशील कुमार कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Tue, 06 Jul 2021 04:07 PM IST
सार
विभाग ने बताया कि बीते सोमवार को राजधानी में 69866 सैंपल की जांच की गई थी, जिनमें 0.11 फीसदी सैंपल कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 154 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।
विज्ञापन
कोरोना वासरस: टेस्ट सैंपल लेता कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीते 15 महीने से कोरोना महामारी का सामना कर रही दिल्ली में अब तक 25 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने चार मरीजों की संक्रमण के चलते मौत होने की जानकारी दी, जिसके बाद कुल मरने वालों की संख्या 25 हजार पार हुई। इसमें बड़ी संख्या में मरीजों ने दूसरी लहर में जान गवाई।
विज्ञापन
इसके अलावा पिछले एक दिन में संक्रमण के नए मामलों में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। सोमवार को विभाग ने 15 अप्रैल 2020 के बाद सबसे कम 54 मरीज मिलने की जानकारी दी थी लेकिन मंगलवार को विभाग ने पिछले एक दिन में 79 नए मामले मिलने की जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विभाग ने बताया कि बीते सोमवार को राजधानी में 69866 सैंपल की जांच की गई थी, जिनमें 0.11 फीसदी सैंपल कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 154 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। जबकि चार लोगों की संक्रमण के चलते मौत हुई। इसी के साथ ही अभी तक 1434687 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 1408853 मरीज ठीक हो गए, जबकि 25001 लोगों की संक्रमण के चलते मौत हो गई।
फिलहाल संक्रमण के सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 833 हुई है जिनमें से 269 मरीजों का उनके घरों पर इलाज चल रहा है। जबकि अस्पतालों में 476 मरीज भर्ती हैं। कोरोना से मृत्यु दर 1.74 फीसदी है। विभाग ने बताया कि कोविड केयर सेंटर में आठ और कोविड निगरानी सेंटर में एक मरीज अभी भर्ती है। पिछले एक दिन में 46110 सैंपल की जांच आरटी-पीसीआर के जरिए की गई। इसके अलावा घटते मामलों के साथ हॉटस्पॉट की संख्या घटकर 652 रह गई है।