फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi COVID-19 News delhi-coronavirus-update-4-july-in-last-24-hours-94-new-cases-7-deaths-active-cases-less-than-1000

Coronavirus Delhi : बीते 24 घंटे में मिले 100 से कम नए मरीज, सात की मौत, सक्रिय मामले एक हजार के नीचे 

Sun, 04 Jul 2021 04:05 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sun, 04 Jul 2021 04:05 PM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 94 लोग कोरोना संक्रमित हुए और सात की मौत हुई। जबकि, 111 मरीजों को छुट्टी मिली। दिल्ली में अभी तक 14,34,554 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 14,08,567 स्वस्थ हो चुके हैं।

विज्ञापन
Delhi COVID-19 News delhi-coronavirus-update-4-july-in-last-24-hours-94-new-cases-7-deaths-active-cases-less-than-1000
दिल्ली में कोरोना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले लगातार घटते जा रहे हैं। कोरोना संक्रमण की स्थिति ऐसी है कि एक सौ से भी कम दैनिक मामले सामने आ रहे हैं। साथ ही मौत का भी आंकड़ा 10 के नीचे आ गया है। रविवार को  94 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई, जबकि सात की मौत हुई। 

विज्ञापन



विज्ञापन



स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 94 लोग कोरोना संक्रमित हुए और सात की मौत हुई। जबकि, 111 मरीजों को छुट्टी मिली। दिल्ली में अभी तक 14,34,554 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 14,08,567 स्वस्थ हो चुके हैं। इस महामारी से अबतक 24,995 लोग दम तोड़ चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मृत्युदर 1.74 फीसदी है। कोरोना के मामलों में कमी आने के साथ ही सक्रिय मरीज भी घटकर एक हजार से नीचे घटकर 992 रह गए है। इनमें से अस्पतालों में 586 मरीज भर्ती हैं। कोविड केयर केंद्रों में 11 और कोविड स्वास्थ्य केंद्र में 1 मरीज भर्ती हैं। होम आइसोलेशन में 300 रोगियों का उपचार चल रहा है। 

विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 75,133 लोगों की जांच हुई, जिसमें 0.13 फीसदी मरीज संक्रमित पाए गए। कुल जांच में आरटीपीसीआर से 52856 और रैपिड एंटीजन से 22277 टेस्ट किए गए। अब तक 2,17,84,889 स्ट हो चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed