फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi-coronavirus-update-30-september-in-last-24-hours-47-new-cases-no-deaths-active-cases-less-than-400

दिल्ली: लगातार चौथे दिन बढ़े कोरोना के मामले, छह दिन बाद मिले सबसे अधिक मरीज

Thu, 30 Sep 2021 10:52 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Thu, 30 Sep 2021 10:52 PM IST
सार

राजधानी में 24 सितंबर के बाद से लगातार नए संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। एक दिन पहले यानी 29 सितंबर को दिल्ली में 41 लोग संक्रमित मिले थे।

विज्ञापन
delhi-coronavirus-update-30-september-in-last-24-hours-47-new-cases-no-deaths-active-cases-less-than-400
कोरोना वायरस: सैंपल लेता कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लगातार चौथे दिन दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़े हैं। छह दिन बाद राजधानी में संक्रमण के नए मामले सबसे अधिक दर्ज किए गए हैं। 23 सितंबर को एक दिन में 48 मामले सामने आए थे, लेकिन पिछले एक दिन में 47 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।

विज्ञापन


गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी है कि पिछले एक दिन में 72386 सैंपल की जांच में 0.06 फीसदी कोरोना संक्रमित मिले। इस दौरान 47 लोग संक्रमित मिले हैं। जबकि 39 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। हालांकि, किसी भी मरीज की संक्रमण के चलते मौत नहीं हुई है। राजधानी में 24 सितंबर के बाद से लगातार नए संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। एक दिन पहले यानी 29 सितंबर को दिल्ली में 41 लोग संक्रमित मिले थे।
विज्ञापन


अब तक 25087 मरीजों की मौत
बहरहाल राजधानी में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1438868 हो चुकी है, जिनमें से 1413381 मरीजों को अब तक स्वस्थ घोषित किया जा चुका है, लेकिन 25087 मरीजों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। हर दिन नए मामले बढ़ने की वजह से दिल्ली में कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 400 हो चुकी है, जिनमें 109 मरीज अपने घरों में आइसोलेशन में हैं। वहीं 240 मरीजों का अलग अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है। चार मरीजों को कोविड निगरानी केंद्र में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में इजाफा होने से बढ़े कोरोना के मामले
विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बीते दो दिन में नए मामले इसलिए भी बढ़ रहे हैं, क्योंकि कोरोना की जांच में इजाफा हुआ है। अगर बीते बुधवार और अब गुरुवार को दैनिक संक्रमण दर देखें तो यह 0.06 फीसदी है। जबकि नए मरीजों की संख्या क्रमश: 41 और 47 दर्ज की गई है। ऐसे में यह नहीं कहा जा सकता है कि दिल्ली में कोरोना संक्रमण बढ़ने लगा है। हालांकि एहतियात बरतना बेहद जरुरी है और इसके लिए लोगों को स्वयं पहल करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि नए मामले बढ़ने के बाद भी पिछले एक दिन में कंटेनमेंट जोन की संख्या में कोई बदलाव नहीं आया है। राजधानी में अभी भी 97 इलाके ऐसे हैं जिन्हें कंटेनमेंट जोन में तब्दील किया गया है।


1.52 लाख लोगों ने लिया वैक्सीन
विभाग ने बताया कि पिछले एक दिन में 1.52 लाख लोगों ने वैक्सीन लिया है, जिनमें 71723 ने पहली और 81018 ने दूसरी खुराक ली है। दिल्ली में कुल टीकाकरण 1.77 करोड़ पार हो चुका है, जिनमें 1.19 करोड़ को पहली और 57.16 लाख को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed