{"_id":"60c5ea07bf4504270c4e4ce8","slug":"delhi-coronavirus-update-13-june-in-last-24-hours-255-new-cases-23-deaths-active-cases-less-than-3500","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में कोरोना: बीते 24 घंटे में 255 नए मामले आए सामने, 23 मरीजों की मौत, संक्रमित दर 0.35 फीसदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में कोरोना: बीते 24 घंटे में 255 नए मामले आए सामने, 23 मरीजों की मौत, संक्रमित दर 0.35 फीसदी
Sun, 13 Jun 2021 04:50 PM IST
सुशील कुमार कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Sun, 13 Jun 2021 04:50 PM IST
सार
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 255 संक्रमित मिले और 23 मरीजों की मौत हुई। 376 स्वस्थ भी हुए। संक्रमण दर घटकर 0.35 फीसदी रह गई है। दिल्ली में अबतक 14,31,139 लोग संक्रमित हो चुके हैं।
विज्ञापन
कोरोना वायरस: टेस्ट कराता युवक, फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में रविवार को कोरोना संक्रमण के 255 मामले आए और 23 लोगों की मृत्यु हो गई। इससे पहले 7 मार्च को 20 मौतें हुई थी। उसके बाद से यह आंकड़ा सबसे कम है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, रविवार को 376 रोगी स्वस्थ हुए और संक्रमण दर 0.35 फीसदी रही। कुल संक्रमितों की संख्या 14,31,139 हो गई है। इनमें से 14,02,850 स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमण से अबतक कुल 24,823 मौतें हो गई हैं। मृत्युदर 1.73 प्रतिशत है।
विज्ञापन
फिलहाल 3466 सक्रिय मरीज हैं। इनमें से 1972 अस्पतालों में भर्ती हैं। कोविड केयर केंद्रों में 108 और कोविड स्वास्थ्य केंद्रों में 94 रोगी भर्ती है। होम आइसोलेशन में 1037 मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 72,751 जांच की गई। इनमें आरटीपीसीआर प्रणाली से 53,885 और रैपिड एंटीजन से 18,866 टेस्ट हुए। अभी तक 2 करोड़ 2 लाख नमूनों की जांच हो चुकी है। कंटेनमेंट जोन की संख्या घटकर 6782 रह गई है।