फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi coronavirus cases on 25 feb 220 in 24 hours no death 188 recovery

दिल्ली में 24 घंटे में कोरोना से कोई मौत नहीं हुई, 220 नए मामले आए सामने

Thu, 25 Feb 2021 05:43 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 25 Feb 2021 05:43 PM IST
विज्ञापन
Delhi coronavirus cases on 25 feb 220 in 24 hours no death 188 recovery
फाइल फोटो - फोटो : PTI

देश के अन्य राज्यों की तरह दिल्ली में भी कोरोना के मामलों में तेजी देखी जा रही है। जहां दो दिन पहले तक रोजाना कोरोना के मामले 150-160 के बीच आ रहे थे वहीं बीते दो दिनों से 200 के पार मामले आ रहे हैं। गुरुवार को कोरोना वायरस के 220 मामले सामने आए और 188 लोग ठीक हुए। वहीं राहत की बात यह है कि आज दिल्ली में कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई।

विज्ञापन


यह इस माह में चौथी बार हुआ है जब किसी एक दिन में एक भी कोरोना संक्रमित की मौत नहीं हुई, जो बढ़ते मामलों की चिंता के बीच राहत की खबर है।
 

विज्ञापन


इस तरह दिल्ली में कोरोना संक्रमण के कुल केस 6,38,593 पहुंच गए हैं और कुल 6,26,519 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। कुल 10,905 संक्रमितों की अब तक कोरोना से मौत हो चुकी है। इस वक्त दिल्ली में कुल सक्रिय मामले 1,169 हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन



26 दिन बाद बुधवार को मिले थे सबसे ज्यादा कोरोना के मरीज
दिल्ली में बुधवार को 26 दिन बाद एक बार फिर सबसे ज्यादा कोरोना के मरीज सामने आए थे। एक दिन में 200 लोगों को कोरोना संक्रमण हुआ। इससे पहले 29 जनवरी को 249 कोरोना मरीज मिले थे। पिछले एक दिन में 56168 सैंपल की जांच में 0.36 फीसदी मरीज संक्रमित पाए गए। इनके अलावा 115 कोरोना मरीजों को छुट्टी दी गई।

वहीं दो मरीजों ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया। दिल्ली में कोरोना से मृत्युदर 1.71 फीसदी है। दिल्ली में बढ़ते मामलों के साथ हॉटस्पॉट की संख्या घटकर 644 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed