{"_id":"5ffc7a848ebc3e2f7566af72","slug":"delhi-corona-update-delhi-reports-306-new-covid-19-cases-407-recoveries-and-13-deaths","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में मिले 306 कोरोना संक्रमित मरीज, 13 लोगों की हुई मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में मिले 306 कोरोना संक्रमित मरीज, 13 लोगों की हुई मौत
Mon, 11 Jan 2021 09:49 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Mon, 11 Jan 2021 09:49 PM IST
विज्ञापन
कोरोना जांच करते चिकित्साकर्मी
- फोटो : राजन राय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में बीते कई दिनों से संक्रमण के रोजाना 500 से कम मामले सामने आ रहे हैं। सोमवार को 306 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई, जबकि 13 मरीजों की मौत हो गई। इस महामारी से दिल्ली में अब तक कुल 10, 691 लोग अपनी जान गवां चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,30,506 हो गई है। इनमें से 6,16,461 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल 3,354 सक्रिय मरीजों का इलाज जारी है। पिछले 24 घंटे में 407 लोग स्वस्थ्य होकर अपने घर लौट गए हैं। वहीं देश में लगातार कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों में गिरावट जारी है। पिछले 24 घंटे में 16,311 संक्रमण के नए मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं संक्रमण से 161 नई मौतें हुई हैं। देश में अब तक एक करोड़ से अधिक लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को जानकारी दी।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में कोरोना के 16,311 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसी के साथ देश में संक्रमण के कुल मामले 1,04,66,595 पहुंच गए हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में कोरोना की वजह से 161 मरीजों की मौत हो गई। इसी के साथ देश में कोरोना से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 1,51,160 हो गई हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 19,299 कोरोना मरीज स्वस्थ हो गए हैं। इसी के साथ देश में अब तक 1,00,92,909 मरीज कोरोना वायरस को मात देने में सफल रहे हैं। रोजाना आधार पर दर्ज होने वाले नए कोरोना केसों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अधिक है। इससे कोरोना के सक्रिय के मामलों में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। देश में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 2,22,526 रह गए हैं।
विज्ञापन
Delhi reports 306 new #COVID19 cases, 407 recoveries and 13 deaths.
विज्ञापन
Total cases 6,30,506
Total recoveries 6,16,461
Death toll 10,691
Active cases 3,354 pic.twitter.com/YIk5t3eGQx — ANI (@ANI) January 11, 2021