फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: CM Kejriwal expressed apprehension ED may arrest Satyendra Jain

केजरीवाल का दावा: सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार कर सकती है ईडी, पंजाब चुनाव से पहले कार्रवाई की चल रही तैयारी

Sun, 23 Jan 2022 12:15 PM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 23 Jan 2022 12:15 PM IST
सार

दिल्ली के सीएम ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार उनके खिलाफ दो बार छापेमारी कर चुकी है लेकिन उसे कुछ नहीं मिला। हम इस बार भी उनका स्वागत करते हैं।

विज्ञापन
Delhi: CM Kejriwal expressed apprehension ED may arrest Satyendra Jain
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI-फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया कि दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को आगामी दिनों में जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) गिरफ्तार कर सकती है। उनका दावा है कि पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार ये हठकंडे अपना रही है।

विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि उनके सूत्रों ने उन्हें बताया है कि ईडी स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार करेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार उनके खिलाफ दो बार छापेमारी कर चुकी है लेकिन उसे कुछ नहीं मिला। हम इस बार भी उनका स्वागत करते हैं।

विज्ञापन

2018 में डॉ. ऋषिराज के साथ आया था नाम

दिल्ली डेंटल काउंसिल के रजिस्ट्रार डॉक्टर ऋषि राज के घर पर पड़े सीबीआई छापे में कथित रूप से जैन और उनकी कंपनी से जुड़े संपत्ति के दस्तावेज, 2 करोड़ के बैंक डिपॉजिट की स्लिप बरामद हुई थी।  इससे पता चलता है कि 2011 में जैन की कंपनियों के नाम पर 2 करोड़ रुपये जमा कराए गए थे। इसके अलावा जैन के नाम पर दिल्ली स्थित कराला गांव में 12 बीघा 2 बिस्वा और 8 बीघा 17 बिस्वा जमीन के बैनामा के साथ 14 बीघा जमीन की पावर ऑफ अटॉर्नी भी बरामद हुई थी।

ईडी जब चाहे आ जाए, स्वागत है- सत्येंद्र जैन

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के बाद सत्येंद्र जैन ने भी ईडी पर बयान दिया है। उन्होंने  पंजाब के लुधियाना में रविवार को कहा कि वे (ईडी) जब चाहे आ जाएं, उनका स्वागत है। इससे पहले भी वे मुझपर दो बार छापा मार चुके हैं लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला था। यह सब राजनीतिक है और पिछली बार भी उन्होंने पंजाब में चुनाव के दौरान किया था। ईडी, सीबीआई सभी का स्वागत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed