{"_id":"60ae265140def6009e291ca2","slug":"delhi-cm-arvind-kejriwal-says-there-no-vaccine-in-delhi-for-4-days-vaccination-centres-for-the-18-44-age-group-are-shut","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तंज: वैक्सीन नीति पर केजरीवाल का सवाल, पूछा- पाकिस्तान ने हमला किया तो अपने हथियार खरीदेगा दिल्ली?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तंज: वैक्सीन नीति पर केजरीवाल का सवाल, पूछा- पाकिस्तान ने हमला किया तो अपने हथियार खरीदेगा दिल्ली?
Wed, 26 May 2021 07:28 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 26 May 2021 07:28 PM IST
सार
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में युवाओं की वैक्सीन खत्म हो गई है और उनके वैक्सीन सेंटर पिछले 4 दिनों से बंद हैं। बुजुर्गों की कोवाक्सिन भी खत्म हो गई है। हमने केंद्र सरकार को लिखा है लेकिन अभी तक वैक्सीन आई नहीं है।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कोई टीका नहीं है, चार दिनों से 18-44 आयु वर्ग के टीकाकरण केंद्र बंद हैं। न केवल यहां बल्कि पूरे भारत में कई केंद्र बंद हैं। आज जब हमें नए केंद्र खोलने चाहिए थे वहीं हम मौजूदा केंद्रों को भी बंद कर रहे हैं, जो अच्छा नहीं है
विज्ञापन
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में युवाओं के लिए वैक्सीन खत्म हो गई है और उनके वैक्सीन सेंटर पिछले 4 दिनों से बंद हैं। बुजुर्गों की कोवैक्सीन भी खत्म हो गई है। हमने केंद्र सरकार को पत्र लिखा है लेकिन अभी तक वैक्सीन आई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि महामारी के दौर में देशभर में कई टीका केंद्र बंद हो गए हैं। देश में वैक्सीन की जबर्दस्त किल्लत है। अगर देश के लोगों को मार्च तक वैक्सीन लगा दी जाती तो शायद दूसरी लहर के प्रकोप को काफी कम किया जा सकता था।
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मेरी जानकारी के अनुसार अभी तक कोई भी राज्य सरकार वैक्सीन की एक भी खुराक नहीं खरीद पाई है। वैक्सीन कंपनियों ने राज्य सरकारों से बात करने से इनकार कर दिया है। ये वक्त 130 करोड़ लोगों को मिलकर इस महामारी से मुकाबला करने का है।
दिल्ली सीएम ने कहा कि यह राज्य और केंद्र दोनों के लिए एकजुट होने और काम करने का समय है, न कि अलग-अलग काम करने का। हमें टीम इंडिया की तरह काम करने की जरूरत है। वैक्सीन उपलब्ध कराना केंद्र की जिम्मेदारी है, राज्यों की नहीं। अगर हम इसमें और देरी करते हैं तो न जाने कितनी जानें चली जाएंगी।
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह देश वैक्सीन क्यों नहीं खरीद रहा है? हमारा देश कोविड-19 के खिलाफ युद्ध लड़ रहा है। अगर पाकिस्तान भारत पर हमला करता है, तो क्या हम राज्यों को अपने दम पर छोड़ देंगे? क्या यूपी अपने टैंक खरीदेगा या दिल्ली अपने हथियार ?।
भाजपा ने की केजरीवाल की आलोचना
भाजपा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमकर आलोचना की है। भाजपा ने आरोप लगाया कि टीकाकरण कार्यक्रम के बहाने केजरीवाल अपना प्रचार करने में जुटे हुए हैं। आपको बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री ने टीकाकरण कार्यक्रम को लेकर केंद्र की मोदी सरकार की जमकर आलोचना की थी। इसको लेकर आज भाजपा केजरीवाल पर हमलावर हो गई और केजरीवाल की जमकर खिंचाई की। वहीं भाजपा ने केजरीवाल को फर्जी आरोप लगाने की राजनीति से दूर रहने की सलाह दी है।

There's no vaccine in Delhi; for 4 days vaccination centres for the 18-44 age group are shut & not just here but across India, several centres are shut. Today when we should have opened new centres, but now we are also shutting the existing ones, which is not good: Delhi CM pic.twitter.com/7iGEHAwKZq
— ANI (@ANI) May 26, 2021