फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi cm arvind kejriwal press conference live updates weekend curfew imposed in capital

Arvind Kejriwal PC: दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू लागू, शुक्रवार रात से सोमवार सुबह तक रहेगी पाबंदी

Thu, 15 Apr 2021 01:34 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 15 Apr 2021 01:34 PM IST
सार

LIVE Arvind Kejriwal PC Updates: केजरीवाल ने कोरोना की स्थिति के मद्देनजर बड़ा एलान किया है। उन्होंने बताया कि हालात को देखते हुए सरकार ने राजधानी में वीकेंड कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
delhi cm arvind kejriwal press conference live updates weekend curfew imposed in capital
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI

विस्तार

राजधानी दिल्ली में बढ़ते कोरोना संक्रमण और बिगड़ते हालात को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल अनिल बैजल ने गुरुवार को समीक्षा बैठक की। इसके बाद केजरीवाल ने प्रेस वार्ता कर वर्तमान परिस्थिति के बारे में बताया। उन्होंने सभी को कोरोना की इस लहर से सतर्क रहने और नियमों का पालन करने के लिए कहा।
विज्ञापन


इसी के साथ केजरीवाल ने कोरोना की स्थिति के मद्देनजर बड़ा एलान किया है। उन्होंने बताया कि हालात को देखते हुए सरकार ने राजधानी में वीकेंड कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया है। बताया कि हर सप्ताह शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक दिल्ली में कर्फ्यू लागू रहेगा।
विज्ञापन


प्रेस वार्ता में केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के अस्पतालों में बेड की कोई कमी नहीं है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक 5000 से भी अधिक बेड फिलहाल उपलब्ध हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को वीकेंड कर्फ्यू के दौरान पास जारी किए जाएंगे। इस दौरान मॉल, जिम, स्पा और ऑडिटोरियम बंद रहेंगे। वहीं सिनेमा हॉल खुले रहेंगे लेकिन केवल 30 प्रतिशत क्षमता के साथ। इसके साथ ही वीकेंड लॉकडाउन के दौरान रेस्त्रां खुले तो रहेंगे लेकिन लोगों के टेबल पर बैठकर खाने की अनुमति नहीं होगी, केवल होम डिलीवरी की जा सकती है।


किसी अस्पताल को लेकर न करें जिद्द
केजरीवाल ने कहा कि मेरा निवेदन है कि किसी अस्पताल को लेकर जिद्द न करें। सीएम के नाते मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि दिल्ली में अस्पतालों में बेड की कमी नहीं है। पांच हजार से ज्यादा बेड अभी भी मौजूद हैं। हम फिलहाल अस्पतालों में ऑक्सीजन बेड बढ़ाने में जुटे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में लगातार केस बढ़ रहे हैं, जिसके कारण कुछ ठोस निर्णय लिए गए हैं। इसके तहत दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया गया है। वीकेंड में जो लोग बाहर निकलते हैं उनको टाला जा सकता है। ऐसे में कोरोना के चेन को तोड़ना आसान होगा, इसीलिए वीकेंड कर्फ्यू लगाया जा रहा है।

वैध टिकट दिखाकर यात्रा कर सकेंगे लोग
इस दौरान लोगों को बस, ट्रेन और हवाई यात्रा करने पर रोक नहीं होगी, लेकिन यात्रियों को अपना वैध टिकट दिखाना होगा जिसके बाद ही उन्हें जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed