{"_id":"6077ecf78ebc3e591f49606e","slug":"delhi-cm-arvind-kejriwal-press-conference-live-updates-weekend-curfew-imposed-in-capital","type":"story","status":"publish","title_hn":"Arvind Kejriwal PC: दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू लागू, शुक्रवार रात से सोमवार सुबह तक रहेगी पाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Arvind Kejriwal PC: दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू लागू, शुक्रवार रात से सोमवार सुबह तक रहेगी पाबंदी
Thu, 15 Apr 2021 01:34 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 15 Apr 2021 01:34 PM IST
सार
LIVE Arvind Kejriwal PC Updates: केजरीवाल ने कोरोना की स्थिति के मद्देनजर बड़ा एलान किया है। उन्होंने बताया कि हालात को देखते हुए सरकार ने राजधानी में वीकेंड कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी दिल्ली में बढ़ते कोरोना संक्रमण और बिगड़ते हालात को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल अनिल बैजल ने गुरुवार को समीक्षा बैठक की। इसके बाद केजरीवाल ने प्रेस वार्ता कर वर्तमान परिस्थिति के बारे में बताया। उन्होंने सभी को कोरोना की इस लहर से सतर्क रहने और नियमों का पालन करने के लिए कहा।
इसी के साथ केजरीवाल ने कोरोना की स्थिति के मद्देनजर बड़ा एलान किया है। उन्होंने बताया कि हालात को देखते हुए सरकार ने राजधानी में वीकेंड कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया है। बताया कि हर सप्ताह शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक दिल्ली में कर्फ्यू लागू रहेगा।
प्रेस वार्ता में केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के अस्पतालों में बेड की कोई कमी नहीं है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक 5000 से भी अधिक बेड फिलहाल उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को वीकेंड कर्फ्यू के दौरान पास जारी किए जाएंगे। इस दौरान मॉल, जिम, स्पा और ऑडिटोरियम बंद रहेंगे। वहीं सिनेमा हॉल खुले रहेंगे लेकिन केवल 30 प्रतिशत क्षमता के साथ। इसके साथ ही वीकेंड लॉकडाउन के दौरान रेस्त्रां खुले तो रहेंगे लेकिन लोगों के टेबल पर बैठकर खाने की अनुमति नहीं होगी, केवल होम डिलीवरी की जा सकती है।
किसी अस्पताल को लेकर न करें जिद्द
केजरीवाल ने कहा कि मेरा निवेदन है कि किसी अस्पताल को लेकर जिद्द न करें। सीएम के नाते मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि दिल्ली में अस्पतालों में बेड की कमी नहीं है। पांच हजार से ज्यादा बेड अभी भी मौजूद हैं। हम फिलहाल अस्पतालों में ऑक्सीजन बेड बढ़ाने में जुटे हुए हैं।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में लगातार केस बढ़ रहे हैं, जिसके कारण कुछ ठोस निर्णय लिए गए हैं। इसके तहत दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया गया है। वीकेंड में जो लोग बाहर निकलते हैं उनको टाला जा सकता है। ऐसे में कोरोना के चेन को तोड़ना आसान होगा, इसीलिए वीकेंड कर्फ्यू लगाया जा रहा है।
वैध टिकट दिखाकर यात्रा कर सकेंगे लोग
इस दौरान लोगों को बस, ट्रेन और हवाई यात्रा करने पर रोक नहीं होगी, लेकिन यात्रियों को अपना वैध टिकट दिखाना होगा जिसके बाद ही उन्हें जाने दिया जाएगा।