फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi CM Arvind Kejriwal on Happiness Utsav programme in delhi

सीएम केजरीवाल बोले: एक बच्चे ने कहा था- देश का भविष्य प्राइवेट स्कूल के बच्चे होते हैं, पर अब वो कहता है ऐसा

Fri, 29 Jul 2022 02:23 PM IST
एएनआई Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 29 Jul 2022 02:23 PM IST
सार

दिल्ली में आज हैप्पीनेस उत्सव का समापन कार्यक्रम है। जिसमें सीएम अरविंद केजरीवाल ने संबोधित करते हुए सरकारी स्कूल के एक बच्चे का किस्सा सुनाया। 

विज्ञापन
Delhi CM Arvind Kejriwal on Happiness Utsav programme in delhi
हैप्पीनेस कार्यक्रम में सीएम अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली में हैप्पीनेस उत्सव के समापन कार्यक्रम में दिल्ली से सीएम अरविंद केजरीवाल ने संबोधन दिया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया के साथ ही ब्रह्माकुमारी शिवानी भी मौजूद रहीं। हैप्पीनेस उत्सव के समापन समारोह में सीएम ने ब्रह्माकुमारी का जिक्र भी किया। सीएम ने कहा- 'हमारे घर में सभी ब्रह्माकुमारी जी के फैन हैं। जब मैं सभी मीटिंग खत्म करके अपने माता-पिता के साथ समय बिताने उनके कमरे में जाता हूँ तो शिवानी दीदी का कार्यक्रम चल रहा होता है। वो मुझे भी बैठकर आपका प्रोग्राम देखने के लिए कहते हैं।

विज्ञापन


सीएम केजरीवाल ने कहा मुझे याद है कि दिल्ली के एक सरकारी स्कूल के बच्चे ने कहा था "देश का भविष्य प्राइवेट स्कूल के बच्चे होते हैं, हम नहीं।" हमने 5 साल में 90,000 करोड़ एजुकेशन पर खर्च किया। अब वो बच्चा कह रहा है "सरकारी स्कूल के बच्चे भी देश का भविष्य हैं।" हम सरकारी स्कूलों में ऐसे बच्चे तैयार करना चाहते हैं जो आने वाले समय में देश में नफरत नहीं, प्यार और मोहब्बत का पैगाम फैलाएं, ताकि हमारा देश दुनिया का नंबर 1 देश बन सके। 
विज्ञापन


दिल्ली के 18 लाख बच्चे रोज एक साथ हैप्पीनेस क्लास में शामिल होते हैं। इतनी अच्छी वाइब्रेशन से बच्चों पर सकारात्मक असर पड़ रहा है। एंटरप्रेन्योरशिप क्लासेज से शैक्षिक दबाव खत्म करने में मदद मिली है साथ ही व्यवसाय करने का आत्मविश्वास भी बढ़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed