फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi cantt misdeed case protests from india gate to jantar mantar Left youth organizations farmers and political parties took out candle march

बच्ची से दुष्कर्म मामला: इंडिया गेट से जंतर-मंतर तक विरोध प्रदर्शन, वामपंथी युवा संगठनों, किसानों और राजनैतिन पार्टिंयों ने निकाला कैंडल मार्च

Thu, 05 Aug 2021 12:48 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 05 Aug 2021 12:48 AM IST
सार

वामपंथी छात्र संगठन आईसा के लोग हाथों में तख्तियां लेकर मंडी हाउस पहुंचे। यहां पर लोगों ने करीब घंटे भर नारेबाजी की और नौ साल की बच्ची को इंसाफ दिलाने की मांग की। इसी तरह से जंतर-मंतर पर भी वामपंथी राजनीतिक दलों के लोगों ने बेटी के लिए इंसाफ की मांग की।

विज्ञापन
delhi cantt misdeed case protests from india gate to jantar mantar Left youth organizations farmers and political parties took out candle march
बेटे को न्याय दिलाने के लिए निकाला गया कैंडल मार्च - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली कैंट के नांगल गांव की नौ साल की बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए बुधवार को वामपंथी युवा संगठनों, किसानों और राजनीतिक पार्टियों ने प्रदर्शन किया और कैंडल मार्च निकाला। बिटिया को इंसाफ दिलाने के लिए इंडिया गेट से जंतर-मंतर तक, दोपहर से शाम तक भारी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे।   

विज्ञापन


वामपंथी छात्र संगठन आईसा के लोग हाथों में तख्तियां लेकर मंडी हाउस पहुंचे। यहां पर लोगों ने करीब घंटे भर नारेबाजी की और नौ साल की बच्ची को इंसाफ दिलाने की मांग की। इसी तरह से जंतर-मंतर पर भी वामपंथी राजनीतिक दलों के लोगों ने बेटी के लिए इंसाफ की मांग की। उधर भीम आर्मी के करीब 60-70 कार्यकर्ता तख्तियां लेकर इंडिया गेट पर पहुंचे थे। वो भी बिटिया के लिए इंसाफ की मांग कर रहे थे। जंतर-मंतर पर पिछले कई दिनों से किसान संसद चला रहे किसानों ने भी बुधवार को दिल्ली कैंट की बेटी की स्मृति में पहले दो मिनट का मौन रखा और फिर उस दिन की किसान-संसद सभा का समापन किया।
विज्ञापन


कांग्रेस और युवा कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकाला
देर शाम कांग्रेस और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी जंतर-मंतर तक कैंडल मार्च निकालकर दिल्ली कैंट की बेटी के लिए इंसाफ की मांग की। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल कुमार और भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी के नेतृत्व में अलग-अलग जंतर मंतर पर कैंडल मार्च निकाला गया। कांग्रेस ने अपराधी को फांसी की सजा दिलाने के साथ-साथ परिजनों को सरकार से उचित सहायता देने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed