{"_id":"610ae3dd8d86f05c1d6fc807","slug":"delhi-cantt-misdeed-case-army-gives-instructions-to-remove-protesters-from-the-road-due-to-security-reason","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची से दुष्कर्म मामला: सेना ने सड़क से प्रदर्शनकारियों को हटाने के दिए निर्देश, सुरक्षा कारणों का दिया हवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्ची से दुष्कर्म मामला: सेना ने सड़क से प्रदर्शनकारियों को हटाने के दिए निर्देश, सुरक्षा कारणों का दिया हवाला
Thu, 05 Aug 2021 12:39 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 05 Aug 2021 12:39 AM IST
सार
नांगल राया क्षेत्र में विरोध प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व करने वालों से भी पत्र में कहा गया है कि प्रदर्शन स्थल पर स्थानीय के साथ साथ बाहरी लोग भी शामिल हो रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले सुरक्षा के लिहाज से खतरे की आशंका जताते हुए सड़क से प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
सड़क पर विरोध प्रदर्शन करते लोग
- फोटो : amar ujala
विस्तार
पिछले दो दिनों से दिल्ली कैंट क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के कारण हो रही परेशानी और इस हालात में सुरक्षा की चिंता जताते हुए सेना ने दिल्ली पुलिस से तत्काल सड़क खाली करवाने को कहा है। प्रदर्शन के कारण सड़क बंद होने से आवाजाही में परेशानी के अलावा सेंट्रल व्हीकल डिपो, लॉजिस्टिक इकाईयों के इर्द गिर्द रहने वाले सैनिकों को भी प्रदर्शन के कारण प्रशासनिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सागरपुर और दिल्ली कैंट को जोड़ने वाले फ्लाईओवर बंद होने का असर पश्चिमी दिल्ली से दिल्ली के अलग अलग हिस्सों में जाने वाले वाहन चालकों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
नांगल राया क्षेत्र में विरोध प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व करने वालों से भी पत्र में कहा गया है कि प्रदर्शन स्थल पर स्थानीय के साथ साथ बाहरी लोग भी शामिल हो रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले सुरक्षा के लिहाज से खतरे की आशंका जताते हुए सड़क से प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए कहा गया है। सेना ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए सड़क को तत्काल खाली करवाने को कहा गया है ताकि सैन्य इकाईयों के कार्य या कर्मियों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी, हुई देरी
बुधवार को भी सागरपुर-दिल्ली कैंट को जोड़ने वाली सड़क पर बने फ्लाईओवर बंद होने की वजह से सुबह के वक्त हजारों वाहन चालकों को रास्ता बदलना पड़ा। कुछ लोगों ने दूसरी सड़क की ओर रुख कर लिया तो सैकड़ों वाहन चालकों को गलियों से गुजरना पड़ा। रास्ता बंद होने से आसपास के क्षेत्रों में भी धौला कुआं तक जाम की स्थिति बनी रही। इससे लोगों को आवागमन में आधे से एक घंटे की देरी हुई। पूर्व विधायक सुरेंदर सिंह की ओर से इस मामले में किए गए ट्वीट में भी जिक्र किया गया है। उनका आरोप है कि प्रदर्शनकारियों को जबरन उठाने की दिल्ली पुलिस यह कोशिश कर रही है।
विज्ञापन