फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi cantt misdeed and murder case army cctv cameras revealed accused pandit take massage from girl

दिल्ली कैंट मामला: सेना के सीसीटीवी कैमरों से हुआ खुलासा, बच्ची से मालिश करवाता था आरोपी पंडित

Tue, 17 Aug 2021 06:15 PM IST
Vikas Kumar पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 17 Aug 2021 06:15 PM IST
सार

अपराध शाखा के सीनियर पुलिस अधिकारियों के अनुसार पंडित राधेश्याम ने बच्ची की मौत का समय श्मशान घाट के रजिस्टर में शाम 5.30 बजे लिखा हुआ है। सेना से मिले सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में बच्ची शाम 5.30 बजे श्मशान घाट के पास घूमती हुई दिखाई दे रही है। वहीं बच्ची की मौत करीब सात बजे हुई है।

विज्ञापन
delhi cantt misdeed and murder case army cctv cameras revealed accused pandit take massage from girl
दिल्ली कैंट दुष्कर्म व जलाने का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की जांच में नया खुलासा सामने आया है। आरोपी पंडित राधेश्याम ने जिंदा बच्ची को श्मशान के रजिस्टर में मृत दर्ज कर दिया था। दिल्ली पुलिस ने सेना के कैमरों से मिले सीसीटीवी फुटेज के जरिए इसका खुलासा किया है। ये भी खुलासा हुआ है कि पंडित ने रजिस्टर में बच्ची की मौत का कारण नहीं लिखा हुआ है। पुलिस ने पंडित राधेश्याम के दो मोबाइल उसके घर से बरामद कर लिए हैं। दोनों ही मोबाइल को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


अपराध शाखा के सीनियर पुलिस अधिकारियों के अनुसार पंडित राधेश्याम ने बच्ची की मौत का समय श्मशान घाट के रजिस्टर में शाम 5.30 बजे लिखा हुआ है। सेना से मिले सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में बच्ची शाम 5.30 बजे श्मशान घाट के पास घूमती हुई दिखाई दे रही है। बच्ची की मौत करीब सात बजे हुई है। 7.30 से लेकर 8 बजे के बीच बच्ची का अंतिम संस्कार किया गया। करीब सवा सात बजे बच्ची की मां को श्मशान घाट बुलाकर लाया गया था। अपराध शाखा को सेना के कई कैमरों की सीसीटीवी फुटेज मिली हैं। इन कैमरों से पता लग रहा है कि श्मशान घाट में कौन कब आया था और कौन कब बाहर गया था। अपराध शाखा की जांच में ये बात सामने आई है कि पंडित राधेश्याम रंगीन मिजाज का व्यक्ति है। 
विज्ञापन


पुलिस के सामने गांव के जो गवाह आए हैं उन्होंने बताया है कि पंडित नौ वर्षीय बच्ची से अपनी मालिश करवाता था। इसके साथ ही उसने कई बार बच्ची को अश्लील फिल्म दिखाई थीं। गांव वालों के सामने जब ये बात गई तो मामले को रफा-दफा कर दिया गया था। आरोपी पंडित राधेश्याम ने पूछताछ में बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की बात स्वीकार की है। उसने माना है कि वह अक्सर बच्ची के साथ छेड़छाड़ करता था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार राधेश्याम ने श्मशान घाट को शराबियों व नशेड़ियों ने अड्डा बना रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


किस आरोपी ने क्या किया
मुख्य आरोपी पंडित राधेश्याम- आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की बात स्वीकार की है। उसने एक आरोपी को श्मशान घाट से बाहर भेज दिया था। 
कुलदीप- कुलदीप राधेश्याम का अच्छा दोस्त है। वह अक्सर राधेश्याम के साथ श्मशान घाट में रहता था। कुलदीप ने भी बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। 

सलीम- सलीम श्मशान घाट की देखभाल करता था। वारदात के समय पंडित ने जलेबी लेने बाहर भेज दिया था। बच्ची का अंतिम संस्कार करवाने में इसने पंडित का साथ दिया। 
लक्ष्मी नारायण- नशा करने का आदि लक्ष्मी नारायण श्मशान घाट में बच्ची के अंतिम संस्कार के समय आया था। उसने बच्ची का अंतिम संस्कार करवाने में पंडित राधेश्याम का साथ दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed