फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi budget arvind kejriwal government presented a budget of 69000 crores people of delhi will get free corona vaccine

दिल्ली बजट: आप सरकार ने 69000 करोड़ का बजट किया पेश, दिल्लीवासियों को लगेगी मुफ्त कोरोना वैक्सीन

Tue, 09 Mar 2021 09:07 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Tue, 09 Mar 2021 09:07 PM IST
विज्ञापन
Delhi budget arvind kejriwal government presented a budget of 69000 crores people of delhi will get free corona vaccine
delhi budget - फोटो : G. pal
केजरीवाल सरकार ने अपने तीसरे कार्यकाल के दूसरे बजट में भी दिल्लीवासियों की सेहत का ध्यान रखने के साथ ही शिक्षा और पर्यावरण सुधार पर जोर रखा। वित्त एवं उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सुबह 11 बजे आप सरकार के पहले और वित्तीय वर्ष 2014-15 के 30,940 करोड़ के दोगुने से अधिक 69,000 करोड़ रुपये का डिजिटल बजट पेश किया है, जो पिछले वित्तीय वर्ष के संशोधित अनुमानों की तुलना में 16.95 फीसदी ज्यादा है। 
विज्ञापन


सिसोदिया टैब लेकर विधानसभा में पहुंचे और इसी पर बजट को पढ़ा। कोरोना के खिलाफ लड़ाई को आगे बढ़ाते हुए सभी दिल्लीवासियों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त वैक्सीन देने की सौगात देते हुए इसके लिए 50 करोड़ का आवंटन किया। हालांकि, शिक्षा पर सबसे ज्यादा 24 फीसदी खर्च करने का प्रस्ताव किया गया है। आजादी के 75 साल पूरे होने की थीम पर पहली बार देशभक्ति से ओतप्रोत बजट पेश किया है। इसके तहत दिल्ली में 500 जगह तिरंगे लहराए जाएंगे। इसके साथ ही दिल्लीवालों को कट्टर देश भक्त बनाने की सरकार की कोशिश होगी। वहीं, आजादी के 100 वर्ष पूरे होने का विजन भी पेश किया।
विज्ञापन


सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार ने शिक्षा पर सर्वाधिक 16377 करोड़ खर्च करने का प्रस्ताव किया है। इसमें खास जोर शिक्षा के बुनियादी ढांचे को वैश्विक मानकों पर तैयार करना है। दिल्ली शिक्षा बोर्ड बनाने के साथ नर्सरी से आठवीं तक का पाठ्यक्रम भी तैयार करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यूथ फॉर एजूकेशन के जरिए सरकार का लक्ष्य शिक्षा को जन आंदोलन बनाने का है। कोरोना काल में आए बजट में स्वास्थ्य सेवाएं दूसरा बड़ा क्षेत्र हैं, जिस पर सरकार 14 फीसदी खर्च करने जा रही है। आम लोगों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त कोविड वैक्सीन लगवाने के लिए 50 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। इसके साथ ही पहली बार महिलाओं के लिए महिला मोहल्ला क्लिनिक बनाए जाएंगे। इसी वित्तीय वर्ष में 100 क्लिनिक बनाने का प्रस्ताव बजट में किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यमुना होगी अविरल, स्वच्छ हवा में ले सकेंगे सांस 
सिसोदिया ने बताया कि सरकार पेयजल व पर्यावरण को बेहतर करने की दिशा में भी काम कर रही है। उन्होंने कहा है कि सरकार का प्रयास है कि अगले तीन सालों में यमुना को अविरल करने के साथ ही आजादी के 100 साल पूरे होने पर हर दिल्लीवासी को स्वच्छ हवा मिले। यह लक्ष्य हासिल करने के लिए अभी से काम शुरू कर दिए जाएंगे। इसके लिए सरकार ने अलग-अलग मदों में बजटीय आवंटन किया है।

महिलाओं को फ्री यात्रा, बिजली-पानी मुफ्त मिलते रहेंगे
महिलाओं की फ्री बस यात्रा, लोगों को सस्ती बिजली व बीस हजार लीटर तक मुफ्त में पानी मुहैया कराने की योजना को भी जारी रखा जाएगा। बिजली सब्सिडी पर 3090 करोड़ रुपये व पानी की सब्सिडी पर 600 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

ओलंपिक करवाने की तैयारी
सिसोदिया ने बताया कि दिल्ली सरकार खेल के बुनियादी ढांचे को इतना मजबूत कर लेगी कि यहां ओलंपिक खेलों का आयोजन करवाया जा सके।

ई-वाहनों को प्रोत्साहन
प्रदूषण पर लगाम लगाने की दिशा में दिल्ली सरकार परिवहन क्षेत्र में ई-वाइनों को प्रोत्साहन देगी। सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को बढ़ाते हुए डीटीसी व क्लस्टर बसों का बेड़ा 11,000 किया जाएगा। इस साल एक हजार नई बसें जुड़ने से इनकी संख्या 7,693 हो जाएगी। सिसोदिया ने सीसीटीवी व वाई-फाई लगाने की योजनाओं के लिए खर्च का प्रस्ताव भी बजट में किया है। आजादी के 100वें साल का खाका पेश किया। 


दिल्लीवालों को बनाया जाएगा कट्टर देशभक्त 
सिसोदिया ने कहा कि आजादी के 75वें साल में प्रवेश कर रही दिल्ली के लिए देश भक्ति से ओतप्रोत बजट पेश किया गया है। इसके जरिए दिल्लीवालों को कट्टर देशभक्त बनाया जाएगा। साथ ही 100वें साल के भारत की आधारशिला भी बजट में रखी जा रही है। इसमें अगले 25 साल का विजन है, जिसके तहत स्वतंत्र, स्वस्थ, शिक्षित व समर्थ राष्ट्र सारी दुनिया के सामने ज्ञान व प्रगति की प्रेरक शक्ति बनकर खड़ा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed