फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Brightness in the markets for Diwali shopping

Diwali in Delhi : दिवाली की खरीदारी के लिए बाजारों में रौनक, कारोबारियों की उम्मीदें रोशन

Wed, 19 Oct 2022 01:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 19 Oct 2022 01:55 AM IST
सार

Diwali in Delhi : दिवाली की खरीदारी के लिए राजधानी के सभी बाजार सज गए हैं। खरीदारों की भीड़ से बाजारों में रौनक है। दुकानदारों को उम्मीद है कि दो साल से सुस्त पड़े कारोबार को इस साल रफ्तार मिलेगी। दुकानों को रंग- बिरंगी लाइटों व सजावट के सामान से सजा दिया गया है।

विज्ञापन
Delhi: Brightness in the markets for Diwali shopping
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवाली की खरीदारी के लिए राजधानी के सभी बाजार सज गए हैं। खरीदारों की भीड़ से बाजारों में रौनक है। दुकानदारों को उम्मीद है कि दो साल से सुस्त पड़े कारोबार को इस साल रफ्तार मिलेगी। दुकानों को रंग- बिरंगी लाइटों व सजावट के सामान से सजा दिया गया है।

विज्ञापन


सदर बाजार में लोग दिवाली पर घरों के साज-सजावट के सामान की खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। तोरन, लटकन, फूल लड़ी, घंटियां व पोस्टर की खरीदारी अधिक हो रही है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि घर के सजावट का सामान 50 रुपये से लेकर दो हजार से भी अधिक का है। लोग तोरन और लटकन अधिक खरीद रहे हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा दरवाजों पर सजाने के लिए मौजूद विभिन्न सामग्रियां भी लोगों के आकर्षण का केंद्र है। रंग-बिरंगी लटकनों को बारीकी से कलाकारी कर सजाया गया है। वहीं, कृत्रिम मालाओं को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि वे देखने में प्राकृतिक की तरह दिख रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति के कई रेंज
बाजार में गणेश-लक्ष्मी मूर्ति की विभिन्न रेंज की खरीदारी हो रही है। स्थानीय दुकानदार रीना गुप्ता ने कहा कि बीते दो सालों में बाजार में पहली बार अधिक संख्या में लोग पहुंचे हैं। कोरोना के बाद से लगातार काम में मंदी हो गई थी। सुस्त बाजार की वजह से दो सालों में अधिक नुकसान हुआ है। दुकानदार ने बताया कि बाजार में 60 रुपये से लेकर तीन हजार रुपये तक की मूर्तियां उपलब्ध है।

मिट्टी की मूर्तियों को प्राकृतिक रंगों से रंगा गया है। इसमें भी छोटे से लेकर बड़ी मूर्तियां उपलब्ध हैं। वहीं, मिट्टी के अलावा पीतल और चांदी की मूर्तियां भी लोग खरीद रहे हैं। दुकानदार का कहना है कि धातु की मूर्तियों के दाम 300 रुपये से लेकर चार हजार रुपये तक है। इसके अलावा कुबेर की मूर्ति और हटरी की भी खरीदारी हो रही है।

मैजिक रंगोली की धूम
बाजार में इन दिनों मैजिक रंगोली की धूम है। दुकानदार का कहना है कि मैजिक रंगोली में पहले से बनी रंगोली के डिजाइन दिए गए हैं। उपयोगकर्ता को डिजाइन के सांचों में सिर्फ रंगों को भरना है, जिससे रंग- बिरंगी रंगोली बनकर तैयार हो जाएगी। एक डिब्बे में रंगोली के कई डिजाइन को शामिल किया गया है, जिसका दाम 150 रुपये से लेकर 250 रुपये है।


सुरक्षा के नहीं हैं इंतजाम
सदर बाजार में इन दिनों जुटने वाली भीड़ के हिसाब से सुरक्षा के कोई बंदोबस्त नहीं हैं। ऐसे में यहां आने वाले लोगों की जान की सुरक्षा भगवान भरोसे है। बाजार में प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर लगा था, लेकिन न ही मशीन चालू थी और न ही कोई सुरक्षाकर्मी मौजूद था। वहीं, बाजार में किसी भी स्थान पर सुरक्षाकर्मी की मौजूदगी नहीं दिखी। यहां तक कि बाजार में नजर रखने के लिए तैयार की गई दो मचान भी खाली दिखी। दोनों मचानों के आसपास भी कोई सुरक्षाकर्मी नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed