फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi bjp starts postcard campaign as pm modi completes 20 years as public representative

दिल्ली: प्रदेशवासियों ने संदेश लिख पीएम मोदी को धन्यवाद दिया, भाजपा को प्रदेश से मिले 4.48 लाख खत

Thu, 07 Oct 2021 08:58 PM IST
अनुराग सक्सेना न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 07 Oct 2021 08:58 PM IST
सार

प्रदेश में भाजपा के सभी मंडलों के हर बूथ पर पदाधिकारियों के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने दिल्ली के लालबाग में इस अभियान को शुरू किया।

विज्ञापन
delhi bjp starts postcard campaign as pm modi completes 20 years as public representative
प्रधानमंत्री पद की शपथ लेते नरेंद्र मोदी। - फोटो : narendramodi.in

विस्तार

प्रदेश भाजपा की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीति में 20 साल पूरे होने के अवसर पर मेरा पोस्टकार्ड पीएम को अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत प्रदेश भाजपा के सभी मंडलों के हर बूथ पर पदाधिकारियों के नेतृत्व में दिल्ली की जनता ने भावनात्मक संदेश लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है। प्रदेश को मुफ्त कोरोना वैक्सीन व राशन देने के लिए पोस्ट कार्ड पर धन्यवाद संदेश लेखन अभियान शुरू किया गया।  
विज्ञापन


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने दिल्ली के लालबाग से इस अभियान को शुरू किया। इस मौके पर भाजपा नेता ने बताया कि भाजपा को अब तक 4.48 लाख पोस्टकार्ड के माध्यम से प्रधानमंत्री को बधाई देने वाले संदेश प्राप्त हुए हैं। चांदनी चौक में पोस्टकार्ड कार्यक्रम से सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा समाज के हर वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया गया।
विज्ञापन


विभिन्न स्थानों पर पोस्ट कार्ड पर धन्यवाद संदेश लेखन अभियान में प्रदेश भाजपा के प्रमुख पदाधिकारीयों ने हिस्सा लिया जिसमें केंद्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी, राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी, सांसद मनोज तिवारी, प्रवेश साहिब सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed