फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   BJP to Hold Indefinite Protest Today at Delhi CM Arvind Kejriwal’s House News in Hindi

Delhi : मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा का बेमियादी धरना आज से, सरकार की घेराबंदी की पूरी तैयारी

Mon, 01 May 2023 05:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 01 May 2023 05:59 AM IST
सार

प्रदेश भाजपा मुख्यमंत्री निवास के करीब अनिश्चितकालीन धरना देगी। इस धरना कार्यक्रम के संयोजक प्रदेश महामंत्री हर्ष मल्होत्रा करेंगे। सोमवार को चांदनी चौक संसदीय क्षेत्र की जनता के साथ भाजपा सांसद डॉ. हर्षवर्धन धरने पर बैठेंगे।

विज्ञापन
BJP to Hold Indefinite Protest Today at Delhi CM Arvind Kejriwal’s House News in Hindi
aap and bjp

विस्तार

मुख्यमंत्री निवास के सौंदर्यीकरण मामले को लेकर भाजपा ने पूरी तरह से दिल्ली सरकार की घेराबंदी करने की नीति तैयार की है। प्रदेश भाजपा मुख्यमंत्री निवास के करीब अनिश्चितकालीन धरना देगी। इस धरना कार्यक्रम के संयोजक प्रदेश महामंत्री हर्ष मल्होत्रा करेंगे। सोमवार को चांदनी चौक संसदीय क्षेत्र की जनता के साथ भाजपा सांसद डॉ. हर्षवर्धन धरने पर बैठेंगे।

विज्ञापन


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली सरकार भ्रष्ट है, जो केवल अपने नेताओं की स्वार्थ सिद्धि व वोट बैंक की नीति पर काम करती है। शिक्षा क्रांति की बात की तो वहां स्कूल रूम घोटाला किया, सार्वजनिक परिवहन की बात कही तो मेट्रो के चौथे फेज को लंबित किया एवं बस खरीद घोटाला किया, स्वास्थ्य की बात की तो कोविड काल तक में घोटाले किए। मोहल्ला क्लीनिक जैसा छलावा दिया। 
विज्ञापन


इसी तरह फ्री बिजली-पानी की बात की तो सब्सिडी घोटाला किया एवं दिल्ली जल बोर्ड को दिवालिया किया और इन सबसे ऊपर शराब घोटाला एवं हवाला घोटाले तो ऐसे किए कि आज दो प्रमुख मंत्री जेल में हैं। इतने घोटाले करके भी मुख्यमंत्री का मन नहीं भरा और उन्होंने अपने राज महल रूपी बंगले को लेकर भी घोटाला कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed