फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Bharat Rang Mahotsav in the delhi from 14th feb

Delhi : राजधानी में भारत रंग महोत्सव कल से, 13 भाषाओं में 33 नाटकों का होगा मंचन

Mon, 13 Feb 2023 02:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 13 Feb 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
Delhi: Bharat Rang Mahotsav in the delhi from 14th feb
राषट्रीय नाट्य अकादमी - फोटो : NSD

राजधानी में 14-23 फरवरी के बीच होने वाले भारत रंग महोत्सव में 13 भाषाओं में 33 नाटकों का मंचन किया जाएगा। मंगलवार को कमानी सभागार में शाम छह बजे बंगाली नाटक जगन्नाथ से भारंगम का आगाज होगा। दिल्ली के साथ जयपुर, राजमुंदरी, रांची, गुवाहाटी, जम्मू, श्रीनगर, भोपाल, नासिक और केवड़िया में भी भारंगम आयोजित किया जाएगा। इसमें कुल 80 नाटकों का मंचन किया जाएगा।

विज्ञापन


कमानी सभागार में भारत रंग महोत्सव का संसदीय कार्य एवं संस्कृत मंत्री अर्जुन मेघवाल उद्घाटन करेंगे। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) सोसाइटी के अध्यक्ष व पद्मश्री से सम्मानित फिल्म अभिनेता परेश रावल उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता करेंगे। इस दौरान एनएसडी के निदेशक प्रोफेसर डॉ. रमेश चंद्र गौड़ व कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे। 
विज्ञापन


उद्घाटन समारोह के बाद अरुणा मुखर्जी द्वारा निर्देशित नाटक जगन्नाथ का मंचन किया जाएगा। भारत रंग महोत्सव में नाटकों के मंचन के अलावा संवाद और कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दिल्ली में कमानी, एलटीजी, श्रीराम कला केंद्र के साथ ही खुले मंच पर भी नाटकों का मंचन किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी हाउस पर स्थित कमानी सभागार में सबसे ज्यादा नाटक दिखाए जाएंगे। इनके शुरू होने का समय शाम को सात बजे होगा। श्रीराम सेंटर में शाम पांच बजे, एलटीजी में शाम छह बजे और ओपन एयर मंच पर शाम साढ़े छह बजे से नाटकों का मंचन शुरू होगा। एनएसडी की वेबसाइट nsd.gov.in पर अपने मनपसंद नाटक का दिन और समय देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed