{"_id":"613a2c2a8ebc3eb796118a38","slug":"delhi-becomes-best-educational-hub-ashram-news-noi6036354158","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली बना सर्वश्रेष्ठ एजुकेशनल हब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली बना सर्वश्रेष्ठ एजुकेशनल हब
विज्ञापन
नई दिल्ली। शिक्षा मंत्रालय की वार्षिक भारतीय संस्थागत रैंकिंग ढांचा (एनआईआरएफ ) 2021 में दिल्ली सर्वश्रेष्ठ एजुकेशनल हब बनकर उभरा है। दिल्ली ने इंजीनियरिंग और मेडिकल के साथ-साथ फार्मेसी, आर्किटेक्चर, लॉ, मैनेजमेंट, रिसर्च में देश के टॉप संस्थानों में जगह बनाई है। पिछले वर्षों की तुलना में इन संस्थानों के प्रदर्शन में लगातार सुधार देखने को मिला रहा है। खास बात यह है कि लगातार विवादों और महामारी के बाद भी जेएनयू रिसर्च और पढ़ाई के चलते लगातार देश के ओवरऑल संस्थानों में टॉप 10 की सूची में कायम है।
उत्तर भारत में दिल्ली अब युवाओं को हर क्षेत्र में उच्च शिक्षा की पहुंच देने में नंबर एक बन गया है। आईआईटी दिल्ली इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट की पढ़ाई में अव्वल तो जामिया हमदर्द फार्मेसी में आगे बढ़ा गया है। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय, जामिया मिल्लिया इस्लामिया और दिल्ली विश्वविद्यालय रिसर्च के अलावा जनरल डिग्री प्रोग्राम तो जामिया हमदर्द फार्मेसी में सबसे आगे हैं।
आर्किटेक्चर की पढ़ाई में आईआईटी दिल्ली और स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर दिल्ली, जामिया मिल्लिया इस्लामिया तो कानून की पढ़ाई में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली सबसे अच्छा मौका देगी।
विज्ञापन
ऐसे ही मेडिकल की पढ़ाई में एम्स दिल्ली तो डेंटल में मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज, इंस्टीट्यूट ऑफ लीवर एंड बिल्लेरी साइंसेज दिल्ली, सफदरजंग मेडिकल कॉलेज , लेडी हार्डिंग, जामिया हमदर्द, यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ यूनिवर्सिटी साइंसेज टॉप में शुमार है। जबकि इंजीनियरिंग में डीटीयू, एनएसयूटी, आईजीडीटीयूडब्ल्यू, आईआईआईटी दिल्ली है। जामिया मिल्लिया इस्लामिया महज चार सालों में देश के सर्वश्रेष्ठ 6 विश्वविद्यालयों में शामिल हो गई है।
शिक्षकों और छात्रों के चलते यह मिली उपलब्धि:
विश्वविद्यालय ने देश के छह सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में खुद को शुमार कर लिया है। जामिया के 100 वर्ष पूरे होने के मौके पर शिक्षकों और छात्रों की ओर से सबसे अच्छा तोहफा है। कोविड-19 महामारी के कारण देश और विश्वविद्यालय जिस चुनौतीपूर्ण समय का सामना कर रहे हैं और रैंकिंग में बढ़ती प्रतिस्पर्धा को देखते हुए यह उपलब्धि और भी महत्वपूर्ण है। इसका पूरा श्रेय शिक्षण, प्लेसमेंट, अनुसंधान आदि के चलते यह हुआ है।
-प्रो. नजमा अख्तर, कुलपति, जामिया मिल्लिया इस्लामिया।
शिक्षकों और छात्र असली हकदार:
महामारी के चलते शिक्षण संस्थान बंद होने के बाद भी शिक्षकों और छात्रों ने बेहतरीन काम किया है। इस उपलब्धि के लिए शिक्षक और छात्र असली हकदार हैं। पिछले पांच साल से जेएनयू नंबर एक पर कायम है। उम्मीद है कि आने वाले समय में हर वर्ग में जेएनयू टॉप सूची में शामिल हो।
- प्रो. एम जगदीश कुमार, कुलपति, जेएनयू।
इंजीनियरिंग के साथ मैनेजमेंट में भी आगे:
एनआईआरएफ रैंकिंग 2021 में आईआईटी दिल्ली इंजीनियरिंग, रिसर्च ही नहीं मैनेजमेंट में आगे हैं। आईआईएम के बीच आईआईटी दिल्ली का मैनेजमेंट स्कूल ने पांचवां रैंक हासिल किया है। यह देखकर बेहद अच्छा लगा कि संस्थान की मैनेजमेंट टीम की मेहनत सफल हुई है।
- प्रो. रामगोपाल राव, निदेशक, आईआईटी दिल्ली।