{"_id":"663ec6c2de380b4b3004b225","slug":"delhi-army-chief-general-pandey-took-stock-of-security-in-eastern-ladakh-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : सेना प्रमुख जनरल पांडे ने पूर्वी लद्दाख में लिया सुरक्षा का जायजा, समर्पण के लिए सैनिकों को दी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : सेना प्रमुख जनरल पांडे ने पूर्वी लद्दाख में लिया सुरक्षा का जायजा, समर्पण के लिए सैनिकों को दी बधाई
Sat, 11 May 2024 06:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 11 May 2024 06:46 AM IST
सार
इस क्षेत्र में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच चार साल से सैन्य गतिरोध चल रहा है। सेना प्रमुख को लेह में फायर एंड फ्यूरी कोर के मुख्यालय में अधिकारियों ने युद्ध तैयारियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन
अधिकारियों से मिलते सेना प्रमुख
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने शुक्रवार को पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा स्थिति की जायजा लिया। इस क्षेत्र में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच चार साल से सैन्य गतिरोध चल रहा है। सेना प्रमुख को लेह में फायर एंड फ्यूरी कोर के मुख्यालय में अधिकारियों ने युद्ध तैयारियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन
सेना की ओर से सोशल मीडिया पर बताया गया कि सेना प्रमुख ने अधिकारियों और सैनिकों को उनकी व्यावसायिकता, अटूट प्रतिबद्धता और कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए बधाई दी। भारतीय और चीनी सेनाओं के बीच मई 2020 से गतिरोध चल रहा है।
विज्ञापन
दोनों पक्षों की ओर सीमा विवाद का पूर्ण समाधान अभी तक नहीं हो पाया है, हालांकि दोनों पक्ष कई विवादित बिंदुओं से पीछे हट गए हैं। भारत लगातार यह कहता रहा है कि दोनों देशों के बीच संबंधों को सामान्य बनाने के लिए एलएसी पर शांति महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
जनवरी में जनरल पांडे ने पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर स्थिति को स्थिर लेकिन संवेदनशील करार दिया था। उन्होंने कहा था कि भारतीय सैनिक किसी भी स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए तैयार हैं।