फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi AQI to reach severe condition on Diwali may reach 500

सावधान: आज रात से गंभीर हो सकती है दिल्ली-एनसीआर की हवा, शुक्रवार को 500 से अधिक दर्ज हो सकता है एक्यूआई

Thu, 04 Nov 2021 03:27 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 04 Nov 2021 03:27 AM IST
सार

आतिशबाजी नहीं होने के बावजूद हवा बहुत खराब श्रेणी में पहुंचेगी। पिछले वर्षों के मुकाबले यदि सिर्फ 50 फीसदी ही पटाखों का इस्तेमाल होता है तो भी हवा गंभीर श्रेणी में पहुंच जाएगी।  
 

विज्ञापन
Delhi AQI to reach severe condition on Diwali may reach 500
दिल्ली में प्रदूषण - फोटो : amar ujala

विस्तार

बीते कई दिनों से लगातार बिगड़ रही दिल्ली-एनसीआर की हवा दिवाली की रात से गंभीर हो सकती है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु मानक संस्था सफर के मुताबिक, अगले 24 घंटे के भीतर पराली जलने और हवा की दिशा का रुख बदलने समेत अन्य मौसमी गतिविधियों के कारण प्रदूषण का स्तर बढ़ेगा। 

विज्ञापन


आतिशबाजी नहीं होने के बावजूद हवा बहुत खराब श्रेणी में पहुंचेगी। वहीं, पिछले वर्षों के मुकाबले यदि सिर्फ 50 फीसदी ही पटाखों का इस्तेमाल होता है तो भी हवा गंभीर श्रेणी में पहुंच जाएगी।  
विज्ञापन


बीते 24 घंटे के भीतर राजधानी के औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक में 11 अंकों की बढ़ोतरी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, दिल्ली का एक्यूआई 314 रहा है। फरीदाबाद का 337, गाजियाबाद का 286, ग्रेटर नोएडा का 330 और नोएडा का 327 एक्यूआई रहा है। इससे एक दिन पहले दिल्ली का एक्यूआई 303 रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सफर के मुताबिक, बीते 24 घंटे में पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने के 3271 मामले दर्ज किए गए। इसकी प्रदूषण में आठ फीसदी हिस्सेदारी रही। सफर का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिनों में हवा की दिशा उत्तर-पश्चिम की ओर होगी। साथ ही पराली जलने की अधिक घटनाओं के कारण पीएम 2.5 के स्तर की प्रदूषण में गुरुवार को 20 फीसदी हिस्सेदारी रहेगी। 

वहीं, दिवाली के अगले दिन यह 35 से 40 फीसदी तक पहुंच सकता है। इससे हवा का स्तर बहुत खराब श्रेणी के उच्चतम स्तर में दर्ज हो सकता है। यदि पटाखों का इस्तेमाल न के बराबर रहता है तब भी दिल्ली की हवा सांस लेने लायक नहीं रहेगी। वहीं, यदि थोड़ा बहुत भी पटाखों का इस्तेमाल हुआ तो हवा गंभीर श्रेणी में पहुंच जाएगी। सफर का अनुमान है कि दिवाली के अगले दिन एक्यूआई 500 से अधिक दर्ज हो सकता है। 

प्रदूषण को बढ़ाने में ये कारक भी करेंगे मदद
मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को मिक्सिंग हाइट 1700 मीटर व वेंटिलेशन इंडेक्स 500 वर्ग मीटर रहा है। दिवाली के मौके पर मिक्सिंग हाइट 2000 मीटर व पांच नवंबर को 1900 मीटर रहेगी। वहीं, वेंटिलेशन इंडेक्स आठ हजार वर्ग मीटर व पांच नवंबर को 10 हजार वर्ग मीटर रहेगा। 

साथ ही हवा की रफ्तार भी छह से आठ किलोमीटर प्रतिघंटा रहेगी। इससे प्रदूषण को बढ़ने में मदद मिलेगी। हवा की रफ्तार 10 किलोमीटर प्रति घंटा से कम व वेंटिलेशन इंडेक्स छह हजार वर्ग मीटर से कम होने पर प्रदूषण को बढ़ने में मदद मिलती है। 

सुबह छाया रहेगा हल्का कोहरा

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार का दिन सुहाना रहा और मौसम में खास बदलाव दर्ज नहीं हुआ। अगले 24 घंटे में सुबह के समय कुछ जगहों पर हल्का कोहरा छाया रह सकता है। दिन में प्रदूषण की चादर छाई रह सकती है और शाम को हल्की सर्दी बनी रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक कम 29.9 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक अधिक 15.9 डिग्री सेल्सियस रहा। 

हवा में नमी का स्तर 45 से 90 फीसदी तक दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 29 व न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। इसके अगले दिन  हल्के बादल छाए रह सकते हैं। वहीं, अगले दो दिनों तक तेज रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed