फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi AQI recorded 129 in the capital know the forecast of the Meteorological Department

Delhi: राजधानी में 129 दर्ज किया गया AQI, अभी तक नहीं निकाली रजाई तो सावधान,जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

Thu, 15 Dec 2022 10:06 AM IST
Digvijay Singh एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 15 Dec 2022 10:06 AM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार (15 दिसंबर) को कई राज्यों में हल्के बादल छाए रहने के आसार हैं। अधिकांश समय मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान 6 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इससे न्यूनतम तापमान में गिरावट होने से पहले की तुलना में शाम से ही ठंड बढ़ेगी।

विज्ञापन
Delhi AQI recorded 129 in the capital know the forecast of the Meteorological Department
दिल्ली में मध्यम श्रेणी में दर्ज किया गया AQI - फोटो : ANI

विस्तार

राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में अच्छी-खासी धूप निकलने से पारे में बढ़ोत्तरी हो जाती है जबकि रात को शीत लहर चलने से तापमान काफी नीचे चला जाता है। दिन में तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान पांच से सात डिग्री सेल्सियस तक बढ़ रहा है जबकि रात को न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री कम हो जाता है। वहीं बात अगर दिल्ली के AQI की करें तो सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के अनुसार दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 129 (मध्यम) श्रेणी में है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार (15 दिसंबर) को कई राज्यों में हल्के बादल छाए रहने के आसार हैं। अधिकांश समय मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान 6 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इससे न्यूनतम तापमान में गिरावट होने से पहले की तुलना में शाम से ही ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग ने अपने ताजा पूर्वानुमान में गुरुवार को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। वहीं पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ने जा रही है। अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की बड़ी गिरावट हो सकती है। ऐसे में जिन लोगों ने अभी तक रजाइयां नहीं निकाली हैं, उन्हें संभलने की जरूरत है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed