{"_id":"6455aabca4bd8e34b00d8654","slug":"delhi-appeal-in-mosques-to-keep-yamuna-clean-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : यमुना को साफ रखने के लिए मस्जिदों में अपील, कहा सरकार के साथ अवाम का सहयोग भी जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : यमुना को साफ रखने के लिए मस्जिदों में अपील, कहा सरकार के साथ अवाम का सहयोग भी जरूरी
Sat, 06 May 2023 06:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 06 May 2023 06:48 AM IST
सार
एलजी की तरफ से यमुना की सफाई के लिए की गई पहल के बाद मस्जिदों में पहली बार इस तरह की अपील की गई है।
विज्ञापन
file pic.....
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यमुना की सफाई के लिए मस्जिदों में जुमे की नमाज में इमामों ने उपराज्यपाल की ओर से उठाए गए कदमों को अमल में लाने की अपील की। एलजी की तरफ से यमुना की सफाई के लिए की गई पहल के बाद मस्जिदों में पहली बार इस तरह की अपील की गई है।
विज्ञापन
हाल ही में एलजी ने यमुना की सफाई में सक्रिय रूप से शामिल होने के लिए पुजारी और पुरोहितों से दिल्लीवासियों को प्रोत्साहित करने के लिए कहा था। शुक्रवार को जामा मस्जिद सहित कई और मस्जिदों में भी नमाज में सफाई पर खास जोर देते हुए मौजिज लोगों ने यमुना की सफाई के लिए लोगों को कदम आगे बढ़ाने की अपील की।
विज्ञापन
सफाई की अहमियत को याद दिलाते हुए कहा कि यमुना की सफाई ऐसी होनी चाहिए, ताकि कोई भी इसमें आसानी से डुबकी लगा सके। एलजी की पहल की तारीफ करते हुए मस्जिदों में कूड़े के प्रबंधन और सफाई की अपील करते हुए घरों और आसपास स्वच्छता बनाए रखने में लोगों की भूमिका को अहम बताया गया।
विज्ञापन
इस दौरान जामा मस्जिद से एलान किया गया कि एक लंबे अर्से के बाद यमुना को साफ करने के लिए हुकूमत ने तेजी से कदम उठाया है। सफाई के लिए केवल सरकार की तरफ से ही नहीं, बल्कि अवाम का सहयोग बेहद जरूरी है। एलजी ने यमुना की सफाई के लिए आगे कदम बढ़ाते हुए एक बड़े हिस्से की सफाई करवाने में अहम भूमिका निभाई। इसे साफ रखने में पूरा सहयोग करें।