फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Announcement of online admission in distance and online courses for the 2021 session in Jamia, online application till 30 November

दिल्ली: जामिया में 2021 सत्र के लिए ओपन एंड डिस्टेंस पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन एडमिशन शुरू, 30 नवंबर तक आवेदन

Thu, 18 Nov 2021 11:08 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 18 Nov 2021 11:08 PM IST
सार

जामिया मिल्लिया इस्लमिया की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन पत्र भरना होगा। उम्मीदवारों को छह दिसंबर, 2021 तक सभी तरह से प्रवेश प्रक्रिया को पूरा करना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन (सीडीओई) और जामिया मिल्लिया विश्वविद्यालय कार्यालय पर  011-26981717 पर फोन कर जानकारी मांगी जा सकती है।

विज्ञापन
Delhi: Announcement of online admission in distance and online courses for the 2021 session in Jamia, online application till 30 November
जामिया मिल्लिया इस्लामिया - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए ओपन एंड डिस्टेंस मोड और ऑनलाइन पाठ्यक्रमों में दाखिले की घोषणा कर दी है। स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट और ग्रेजुएट ऑनलाइन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए छात्र 30 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भेज सकते हैं। जबकि दस्तावेजों का सत्यापन और शुल्क का भुगतान एक दिसंबर से शुरू होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन छह दिसंबर तक इन सभी मोड से दाखिला प्रक्रिया पूरी करेगा।

विज्ञापन


जामिया प्रशासन के मुताबिक, विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ओपन एजुकेशन (सीडीओई) में शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए स्नातक और स्नातकोत्तर प्रोग्राम के अलावा डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स में भी दखिले के मौके उपलब्ध है। इसके अलावा बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, बैचलर ऑफ आर्ट्स, बीकॉम, एमए (अंग्रेजी), एमए (हिंदी), एमए (इतिहास), एमए (उर्दू), एमए (राजनीति विज्ञान), एमए (समाजशास्त्र) एम कॉम, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन गाइडेंस एंड काउंसलिंग तथा पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन जियोइनफॉरमैटिक्स मुख्य हैं।
विज्ञापन


इसके लिए जामिया मिल्लिया इस्लमिया की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन पत्र भरना होगा। उम्मीदवारों को छह दिसंबर, 2021 तक सभी तरह से प्रवेश प्रक्रिया को पूरा करना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन (सीडीओई) और जामिया विश्वविद्यालय कार्यालय पर  011-26981717 पर फोन कर जानकारी मांगी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed