फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi American teachers saw Kejriwal government education model happiness and took part in EMC class

Delhi: अमेरिकी टीचर्स ने देखा केजरीवाल सरकार का शिक्षा मॉडल, हैप्पीनेस और ईएमसी क्लास में लिया हिस्सा

Thu, 06 Jul 2023 07:56 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 06 Jul 2023 07:56 AM IST
सार

अमेरिकी शिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आरएसकेवी वेस्ट विनोद नगर का दौरा किया। जहां उन्होंने हैप्पीनेस और ईएमसी क्लास में बच्चों के साथ हिस्सा लिया। आतिशी ने कहा कि दिल्ली सरकार का मुख्य उद्देश्य दिल्ली के हर बच्चे के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को सुलभ बनाना है।

विज्ञापन
Delhi American teachers saw Kejriwal government education model happiness and took part in EMC class
अमेरिकी शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल के साथ शिक्षा मंत्री आतिशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली सरकार के शिक्षा मॉडल की विश्वभर में चर्चा है। विदेशों से भी शिक्षक दिल्ली के सरकारी स्कूलों में आए बदलावों को देखने के उत्सुक हैं। इसी कड़ी में 15 अमेरिकी शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को हैप्पीनेस और ईएमसी क्लास में पहुंचा। इन शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने वेस्ट विनोद नगर स्थित राजकीय सर्वोदय कन्या विद्यालय का दौरा किया। इस दौरान शिक्षा मंत्री आतिशी भी मौजूद रहीं। ये शिक्षक अमेरिकी सरकार द्वारा संचालित फुलब्राइट टीचर्स एक्सचेंज प्रोग्राम के फुलब्राइट टीचर्स फॉर ग्लोबल क्लासरूम कार्यक्रम का हिस्सा हैं।

विज्ञापन

अमेरिकी शिक्षकों ने देखा दिल्ली शिक्षा मॉडल
अमेरिकी शिक्षकों ने अपने दौरे में दिल्ली मॉडल ऑफ एजुकेशन को देखा। इस दौरान वे क्लासरूम में होने वाली गतिविधियों का हिस्सा भी बनें। इन सभी शिक्षकों ने हैप्पीनेस क्लास में भाग लेकर माइंडफ़ुलनेस किया, साथ ही आंत्रप्रेन्योरशिप माइंडसेट करिकुलम(ईएमसी) की क्लास में भी हिस्सा लिया। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल के साथ चर्चा की और उन्हें दिल्ली की शिक्षा प्रणाली में आए बदलावों से अवगत कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री आतिशी बोलीं- हर बच्चे को मिले शिक्षा
आतिशी ने कहा कि दिल्ली सरकार का मुख्य उद्देश्य दिल्ली के हर बच्चे के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को सुलभ बनाना है, चाहे वो किसी भी तबके से आता हो। उन्होंने कहा कि दिल्ली देश का एकमात्र ऐसा राज्य है, जहां पिछले आठ सालों से शिक्षा को कुल बजट का लगभग 25 प्रतिशत हिस्सा दिया जाता है। सरकार द्वारा शिक्षा में इस निवेश की बदौलत स्कूल के बुनियादी ढांचे में महत्वपूर्ण सुधार हुए हैं। इस मौके पर अमेरिकी शिक्षकों ने भी अपने विचार साझा किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed