फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Air Quality: Delhi air in very bad condition

Delhi Air Quality : बेहद खराब हुई दिल्ली की हवा, कुछ दिनों तक नहीं है राहत की उम्मीद

Wed, 04 Jan 2023 05:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 04 Jan 2023 05:17 AM IST
सार

आने वाले तीन दिनों में राहत की उम्मीद नहीं है। सफर का पूर्वानुमान है कि अगले छह दिनों तक दिल्ली का प्रदूषण स्तर बेहद खराब श्रेणी में रह सकता है। आने वाले दिनों में धुंध छाए रहने व ठंड बढ़ने से एक बार फिर प्रदूषण स्तर में बढ़त का अनुमान है।

विज्ञापन
Delhi Air Quality: Delhi air in very bad condition
demo pic...

विस्तार

मौसमी दशाएं अनुकूल न होने से मंगलवार को दिल्ली का प्रदूषण स्तर बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गया। आने वाले तीन दिनों में राहत की उम्मीद नहीं है। मंगलवार को दिन में छाए बादलों के कारण प्रदूषण कण निचले सतह पर रहे। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार मंगलवार को दिल्ली में प्रदूषण सूचकांक 385 दर्ज किया गया। जो सोमवार के मुकाबले 28 सूचकांक अधिक रहा। वहीं एनसीआर के बहादुरगढ़, बल्लभगढ़, फरीदाबाद, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, नोएडा, गुरुग्राम का सूचकांक दिल्ली से कम बेहद खराब व खराब श्रेणी में दर्ज किया गया।

विज्ञापन


सफर का पूर्वानुमान है कि अगले छह दिनों तक दिल्ली का प्रदूषण स्तर बेहद खराब श्रेणी में रह सकता है। आने वाले दिनों में धुंध छाए रहने व ठंड बढ़ने से एक बार फिर प्रदूषण स्तर में बढ़त का अनुमान है। भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक मंगलवार को दिल्ली में पश्चिम व उत्तर-पश्चिम दिशा से चार से दस किमी की गति से हवाएं चली। 
विज्ञापन


बुधवार की सुबह घना कोरोना छाए रहने की उम्मीद है। वहीं हवाओं की दिशा बदलकर उत्तर-पश्चिम से आठ से दस किमी प्रति घंटे हो सकती है। जिससे प्रदूषण स्तर बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। अगले छह दिनों तक प्रदूषण स्तर में ज्यादा सुधार की उम्मीद नहीं है। वहीं तापमान कम होने के कारण मंगलवार को मिक्सिंग हाइट 1100 मीटर पर रहा। वेंटिलेशन इंडेक्स भी औसत से कम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार मंगलवार को प्रदूषण स्तर दिल्ली-एनसीआर में सबसे ज्यादा दिल्ली में 385 दर्ज किया गया। सोमवार को दिल्ली का प्रदूषण स्तर 357 पर था। बुधवार को सतही स्तर से उत्तर पश्चिमी दिशा से हवाएं चलने की उम्मीद है। सुबह मौसम साफ रहेगी, लेकिन भारी धुंध छाए रहने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed