फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi AIIMS Patient care dashboard starts from December 25 patients will get bed information sitting at home

Delhi AIIMS : 25 दिसंबर से पेशेंट केयर डैशबोर्ड शुरू, मरीजों को घर बैठे मिलेगी बेड की जानकारी

Sat, 05 Nov 2022 08:06 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 05 Nov 2022 08:06 AM IST
सार

एम्स में पारदर्शिता लाने व मरीजों की सुविधा के लिए एम्स ने 25 दिसंबर से पेशेंट केयर डैशबोर्ड शुरू करने का निर्णय लिया है। निदेशक डॉ. एम श्रीनिवास के आदेश के तहत इस बोर्ड की मदद से मरीजों को सभी सामान्य व निजी वार्डों में खाली व भरे बेड की संख्या का पता चल जाएगा। 

विज्ञापन
Delhi AIIMS Patient care dashboard starts from December 25 patients will get bed information sitting at home
एम्स दिल्ली (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एम्स में उपचार करवाने आ रहे मरीजों को अब घर बैठे खाली बेड की जानकारी मिलेगी। एम्स में पारदर्शिता लाने व मरीजों की सुविधा के लिए एम्स ने 25 दिसंबर से पेशेंट केयर डैशबोर्ड शुरू करने का निर्णय लिया है। निदेशक डॉ. एम श्रीनिवास के आदेश के तहत इस बोर्ड की मदद से मरीजों को सभी सामान्य व निजी वार्डों में खाली व भरे बेड की संख्या का पता चल जाएगा। 

विज्ञापन


इसके अलावा आपातकालीन विभाग में रोगी के प्रवेश व प्रतीक्षा की लाइव जानकारी, ओपीडी में फुटफॉल नए और फॉलोअप ओपीडी मरीज, रेडियो डायग्नोस्टिक्स की स्थिति, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन, एमआरआई, डीएसए जांच की जानकारी, पीईटी स्कैन, स्पैक्ट स्कैन में वेटिंग की जानकारी, एम्स डे केयर प्रक्रियाओं में सभी ओटी में की गई सर्जरी की संख्या के दैनिक और मासिक आंकड़े, एंडोस्कोपी, कीमोथेरेपी और अन्य प्रमुख डे केयर की जानकारी दी जाएगी। इस डैशबोर्ड को शुरू करने के लिए सामुदायिक नेत्र विज्ञान की डॉ कनिका जैन को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन

 

सस्ती दर पर होगा दंत प्रत्यारोपण

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली में हड्डी रोग के बाद दंत विभाग में भी प्रत्यारोपण के लिए इंप्लांट सस्ते दरों पर मिलेगा। अभी तक मरीज निजी दुकानों से इंप्लांट को महंगे दरों पर खरीद रहे थे। इसे देखते हुए एम्स निदेशक ने 1 जनवरी से अमृत फार्मेसी के माध्यम से खरीदने का फैसला लिया है। एम्स निदेशक द्वारा दिए गए आदेश में कहा गया है कि एम्स में दंत प्रत्यारोपण की खरीद के लिए अभी तक कोई दर अनुबंध नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मरीज बड़े पैमाने पर स्थानीय केमिस्टों व सर्जिकल स्टोर्स पर निर्भर होते हैं। इसे देखते हुए अब अमृत फार्मेसी से खरीदने का निर्णय लिया है। इस फैसले के तहत 1 जनवरी 2023 से आउट पेशेंट व इनपेशेंट के लिए सीडीईआर में सभी दंत प्रत्यारोपण केवल अमृत फार्मेसी के माध्यम से खरीदे जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed