फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi AIIMS is the number 52 hospital in the world

दुनिया में 52वें नंबर का अस्पताल है दिल्ली एम्स, निदेशक ने दिया सभी कर्मियों को श्रेय

Mon, 01 Jun 2020 05:00 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Mon, 01 Jun 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
Delhi AIIMS is the number 52 hospital in the world
एम्स दिल्ली

देश के सबसे बड़े चिकित्सीय संस्थान दिल्ली एम्स को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दुनिया के 100 सर्वश्रेष्ठ अस्पतालों में शामिल हुआ है।

विज्ञापन


21 देशों के इन अस्पतालों में भारत की ओर से अकेले दिल्ली एम्स को ही सफलता हासिल हुई है। रविवार को जारी रैकिंग में दिल्ली एम्स 52वें स्थान पर है। हालांकि, 1 से 50 तक के अस्पतालों को रैंक दी गई है, जबकि बाकी 50 अस्पतालों के नाम के अनुसार रखा गया है।
विज्ञापन


दुनिया के 70 हजार से भी ज्यादा चिकित्सीय विशेषज्ञों ने इस सर्वे में सहभागिता करते हुए मरीजों के अनुभव, चिकित्सीय सेवाएं और विशेषज्ञों के जरिए भरे गए ऑनलाइन सर्वे के आधार पर इन अस्पतालों को चयनित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेबसाइट न्यूजवीक डॉट कॉम पर प्रकाशित अस्पतालों की सूची में 2478 बिस्तरों की क्षमता वाले दिल्ली एम्स की सेवाओं की प्रशंसा की गई है। 21 देशों में अमेरिका, कनाडा, दक्षिणी कोरिया, जापान, यूके, चीन, सिंगापुर, थाईलैंड, ऑस्ट्रेलिया, भारत, इजरायल, नार्वे, इटली, स्पेन, जर्मनी, फ्रांस, फिनलैंड, डेनमार्क, स्वीडन, नीदरलैंड, स्विट्जरलैंड और ब्राजील आदि शामिल हैं।


गुलेरिया ने दिया सभी कर्मियों को श्रेय
एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने संस्थान को आगे ले जाने में दिन-रात मेहनत करने वाले सभी डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ समेत तमाम कर्मचारियों को इसका श्रेय दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली एम्स पूरी दुनिया में देश का नाम रोशन करने के लिए लगातार प्रयासरत है। पिछले कुछ महीनों से पूरी दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही है। ऐसे में दुनिया के 100 सर्वश्रेष्ठ अस्पतालों में एम्स का भी नाम होने की खुशी अलग ही है। संस्थान को आगे ले जाने में हर किसी कर्मचारी का योगदान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed