Delhi AIIMS: नोटों से भरा पूर्व विधायक का बैग लौटाया, एम्स के सुरक्षा कर्मी को मिली पदोन्नति, हो रही सराहना
एम्स के निदेशक एम श्रीनिवास ने गार्ड का सम्मान किया। साथ ही उसे सुरक्षा गार्ड से नागरिक सुरक्षा पर्यवेक्षक में सुरक्षा विभाग के साथ परामर्श कर पदोन्नत किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली एम्स में उपचार करवाने आए बिहार के पूर्व विधायक को एक लाख से भरा बैग लौटाने वाले सुरक्षा गार्ड को पदोन्नति दी गई है। पूर्व एमएलए अनिल कुमार इलाज के लिए राजकुमारी अमृत कौर ओपीडी गए थे और ब्लॉक में सूटकेस भूल गए थे।
सुरक्षा गार्ड अमरनाथ राजक ने सूटकेस के मालिक की तलाश करने की कोशिश की। फिर उन्होंने इसे सुरक्षा नियंत्रण कक्ष को दे दिया। इस मामले में एम्स के निदेशक एम श्रीनिवास ने गार्ड का सम्मान किया। साथ ही उसे सुरक्षा गार्ड से नागरिक सुरक्षा पर्यवेक्षक में सुरक्षा विभाग के साथ परामर्श कर पदोन्नत किया है।