{"_id":"63cac26b16d8293956207149","slug":"delhi-actress-sambhavna-seth-and-usha-kaul-join-aap-2023-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: अभिनेत्री संभावना सेठ व उषा कौल आप में शामिल, संजय सिंह ने दिलाई सदस्यता, बोले पार्टी को मिलेगी मजबूती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: अभिनेत्री संभावना सेठ व उषा कौल आप में शामिल, संजय सिंह ने दिलाई सदस्यता, बोले पार्टी को मिलेगी मजबूती
Fri, 20 Jan 2023 10:04 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 20 Jan 2023 10:04 PM IST
सार
इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित होकर संभावना सेठ और उषा कौल पार्टी में शामिल हुईं हैं। वहीं, राष्ट्रीय महासचिव संगठन डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि पार्टी का विस्तार देश के सभी राज्यों में हो रहा है। संभावना सेठ और उषा कौल के आने से पार्टी को देश भर में मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
अभिनेत्री संभावना सेठ व उषा कौल आप में शामिल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिंदी और भोजपुरी फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री संभावना सेठ और मध्यप्रदेश में भाजपा की नेता रही उषा कौल शुक्रवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गईं। सांसद संजय सिंह व संदीप पाठक ने पटका व टोपी पहनाकर दोनों का स्वागत किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित होकर संभावना सेठ और उषा कौल पार्टी में शामिल हुईं हैं। वहीं, राष्ट्रीय महासचिव संगठन डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि पार्टी का विस्तार देश के सभी राज्यों में हो रहा है। संभावना सेठ और उषा कौल के आने से पार्टी को देश भर में मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
इस दौरान संभावना सेठ ने कहा कि आप सरकार दिल्ली में बहुत अच्छा काम कर ही है। वह आप से जुड़कर लोगों के लिए कुछ अच्छा करना चाहती है। वहीं, उषा कौल ने कहा कि हमारे क्षेत्र की जनता स्वास्थ्य-शिक्षा से वंचित है। वह आम आदमी पार्टी के साथ मिलकर शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करना चाहती हैं।
विज्ञापन