फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi ACP Daughter Car Drive Accident on Parking Attendant In Saket News in Hindi

Delhi Police : एसीपी की बेटी ने पार्किंग अटेंडेंट को रौंदा, चार दिन बाद केस, पांचवें दिन भी कोई गिरफ्तारी नहीं

Sat, 22 Oct 2022 05:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 22 Oct 2022 05:57 AM IST
सार

साकेत थाना इलाके में दिल्ली पुलिस के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) की बेटी ने साकेत मॉल के पार्किंग अटेंडेंट युवक (34) को रौंद दिया। युवक रामाशीष के दोनों पैरों में गंभीर चोट लगी हैं। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दक्षिण जिले के सीनियर पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद चार दिन बाद मामला दर्ज हुआ है। 

विज्ञापन
Delhi ACP Daughter Car Drive Accident on Parking Attendant In Saket News in Hindi
demo pic - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

साकेत थाना इलाके में दिल्ली पुलिस के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) की बेटी ने साकेत मॉल के पार्किंग अटेंडेंट युवक (34) को रौंद दिया। युवक रामाशीष के दोनों पैरों में गंभीर चोट लगी हैं। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दक्षिण जिले के सीनियर पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद चार दिन बाद मामला दर्ज हुआ है। 

विज्ञापन


हालांकि, घटना के पांच दिन बाद भी इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। दक्षिण जिला डीसीपी चंदन चौधरी ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद अधिकारी की बेटी के खिलाफ 20 अक्तूबर को मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार मूलरूप से नवादा, बिहार निवासी रामशीष पिलंजी गांव, सरोजनी नगर में रहता है। वह साकेत मॉल की पार्किंग में पार्किंग अटेंडेंट का काम करता है। वह 16 अक्तूबर को ड्यूटी पर था। वह एक व्यक्ति की गाड़ी को पार्किंग से लेकर आया और उसे चाबी देकर दूसरे काम के लिए जा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान वह तेज रफ्तार से कार चलाती हुई युवती वहां आई और रामाशीष को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद युवक काफी दूर जा गिरा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार युवती के पिता दक्षिण जिले में ही तैनात हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed