फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: AAP will hold 2500 street meetings against the Modi government

Delhi : मोदी सरकार के खिलाफ 2500 नुक्कड़ सभाएं करेगी आम आदमी पार्टी, 10 मार्च से शुरुआत

Fri, 03 Mar 2023 05:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 03 Mar 2023 05:22 AM IST
सार

शुक्रवार को सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ता बैठक करेंगे, जबकि शनिवार को प्रदेश कार्यालय में मोहल्ला सभा के लिए बैठक होगी।

विज्ञापन
Delhi: AAP will hold 2500 street meetings against the Modi government
आम आदमी पार्टी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने भाजपा व केंद्र सरकार के खिलाफ अभियान का कार्यक्रम तय किया है। शुक्रवार को सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ता बैठक करेंगे, जबकि शनिवार को प्रदेश कार्यालय में मोहल्ला सभा के लिए बैठक होगी। वहीं, सोमवार व मंगलवार को सभी पोलिंग स्टेशनों पर मोहल्लों में बैठक की जाएगी, जबकि 10 मार्च से 2500 नुक्कड़ सभाएं करने का सिलसिला शुरू होगा।

विज्ञापन


प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने बृहस्पतिवार को भाजपा के खिलाफ शुरू किए जाने वाले अभियान के संबंध में संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने तानाशाहीपूर्ण रवैया अपनाते हुए मनीष सिसोदिया व सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार किया है। इसके पीछे के असली सच को लोगों तक पहुंचाने के लिए बुधवार को मुख्यमंत्री ने सभी विधायकों और पार्षदों के साथ बैठक की थी। 
विज्ञापन


बैठक में यह निर्णय लिया गया कि भाजपा की हर साजिश का कड़ाई से जवाब दिया जाएगा। हम जनता के बीच जाएंगे और जगह-जगह मोहल्ला सभा आयोजित कर लोगों को बताएंगे कि यह भ्रष्टाचार का मुद्दा नहीं है, बल्कि आम आदमी पार्टी को रोकने के लिए प्रधानमंत्री की ओर से किया गया षड्यंत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा शराब घोटाले में सिसोदिया पर पैसे खाने का आरोप लगा रही है, जबकि केंद्र सरकार की एजेंसियां छह महीने से सिसोदिया के घर, बैंक, लॉकर और गांव में छापे मार रही हैं, लेकिन सीबीआई को एक चवन्नी नहीं मिली। जब सिसोदिया ने किसी से पैसे लिए ही नहीं हैं, तो कैसे मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed