फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi : AAP candidate talks about transactions, sting released

Delhi : लेन-देन की बात करते आप उम्मीदवार का स्टिंग जारी, भाजपा ने एक करोड़ की उगाही का लगाया आरोप

Sat, 19 Nov 2022 04:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 19 Nov 2022 04:45 AM IST
विज्ञापन
Delhi : AAP candidate talks about transactions, sting released
स्टिंग वीडियो जारी करते भाजपा नेता... - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली नगर निगम चुनाव के बीच भाजपा ने आम आदमी पार्टी (आप) व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला बोला है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने शुक्रवार को आदर्श नगर वार्ड से आप उम्मीदवार मुकेश गोयल का एक स्टिंग जारी किया है। इसमें आप उम्मीदवार एमसीडी के एक इंजीनियर से दिवाली के मौके पर गिफ्ट भिजवाने के लिए रकम मांग करते सुनाई पड़ते हैं। गोयल ने ‘एक’ देने की बात कर रहे हैं।

विज्ञापन


भाजपा इसे नंबर को एक करोड़ रुपये बताते हुए भ्रष्टाचार को आप का मूल चरित्र बताया है। उधर, मुकेश गोयल ने इस स्टिंग को फर्जी करार देते हुए संबित पात्रा पर मानहानि का मुकदमा दायर करने की बात कही है।
विज्ञापन


दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय में संबित पात्रा ने पहले मीडिया को स्टिंग का वीडियो दिखाया। फिर, आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल के खास और एमसीडी चुनाव का मास्टरमाइंड कहे जाने वाले पूर्व पार्षद मुकेश गोयल पैसों का लेन-देन कर रहे हैं। वह एक कनिष्ठ अभियंता को धमका रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह वही मुकेश गोयल हैं, जिन्हें केजरीवाल ने मध्य प्रदेश का प्रभारी बना रखा है। आप के मुखिया एमसीडी से जुड़े सभी निर्णय मुकेश गोयल की सलाह से लेते हैं। जबकि वह सत्ता में आने से पहले कहा करते थे कि उनका इकलौता मकसद भ्रष्टाचार खत्म करना है। 

आज उनका ही भ्रष्टाचार किस्तों में बाहर आ रहा है।  संबित पात्रा के मुताबिक, वीडियो में मुकेश गोयल एमसीडी के कनिष्ठ अभियंता को बुलाकर दिवाली होने और गिफ्ट बांटने की बात कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने अभियंता को ज्यादा से ज्यादा उगाही करने वाले क्षेत्र में  तबादला कराने का प्रलोभन भी दिया। पात्रा ने कहा कि इससे साबित हो रहा है कि सालों से किस तरह उगाही करते आए हैं। 


इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येन्द्र जैन की जमानत याचिका खारिज होने से दिल्ली सरकार का भ्रष्टाचार अब पूरी तरह से सबके सामने है। दिल्ली की जानना चाहती है कि वह पैसा उगाही के स्टिंग में फंसे मुकेश गोयल, एमसीडी चुनाव टिकट बिक्री में लिप्त विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी और राजेश गुप्ता को कब पार्टी से बर्खास्त करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed