फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: 5th result declared, 1.89 lakh children passed

Delhi : नगर निगम स्कूलों में 5वीं का परिणाम घोषित, 1.89 लाख बच्चे उत्तीर्ण

Sun, 26 Mar 2023 06:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 26 Mar 2023 06:18 AM IST
सार

इस साल 1.89 लाख छात्रों ने पांचवीं की परीक्षा दी और सभी उत्तीर्ण हुए। अब ये बच्चे दिल्ली सरकार के विद्यालयों में छठी कक्षा में प्रवेश लेंगे।

विज्ञापन
Delhi: 5th result declared, 1.89 lakh children passed
एमसी़डी स्कूल demo pic

विस्तार

एमसीडी स्कूलों के पांचवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम शनिवार को घोषित किए गए। इस साल 1.89 लाख छात्रों ने पांचवीं की परीक्षा दी और सभी उत्तीर्ण हुए। अब ये बच्चे दिल्ली सरकार के विद्यालयों में छठी कक्षा में प्रवेश लेंगे। निगम के शिक्षा विभाग ने शनिवार को मेगा पीटीएम का आयोजन कर उनके अभिभावकों को उनके बच्चों के परीक्षा परिणाम सौंपे। 

विज्ञापन


निगम ने इस साल केंद्रीय स्तर पर अपने सभी छात्रों के लिए एक समान प्रश्न पत्र तैयार करवाए थे, ताकि सभी निगम विद्यालयों में पहली से पांचवीं कक्षा के छात्रों का एक समान मूल्यांकन हो सके। इस नई पहल से शिक्षण व मूल्यांकन में एकरूपता आएगी और अगले सत्र से कक्षा तीन से पांचवीं तक नो डिटेंशन पॉलिसी समाप्त होगी तो छात्रों को इससे समस्या नहीं होगी। 
विज्ञापन


निगम ने इस साल शिक्षा के क्षेत्र में कई अहम बदलाव किए, से कि ज्ञानोदय यूट्यूब चैनल, एडुलाइफ पोर्टल, छात्रों की प्रगति दर्शाता उनका पोर्टफोलियो, सभी विद्यालयों में एक समान टाइम टेबल, स्मार्ट-क्लास, कंप्यूटर आधारित शिक्षा इत्यादि। पीटीएम में अभिभावकों को मेधावी परीक्षा की भी जानकारी दी गई। पहली बार मेधावी परीक्षा में समसामयिकी, रीजनिंग और लॉजिकल एप्टीट्यूड का समावेश किया गया था। बच्चों की प्रगति देख कर अभिभावक खुश दिखाई दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed