{"_id":"635c7cd86a25140548716bc6","slug":"delhi-24-polluting-industrial-units-closed-in","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Air Pollution : दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण फैलाने वाली 24 औद्योगिक इकाइयां बंद, अन्य राज्यों में भी सख्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Air Pollution : दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण फैलाने वाली 24 औद्योगिक इकाइयां बंद, अन्य राज्यों में भी सख्ती
Sat, 29 Oct 2022 06:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 29 Oct 2022 06:37 AM IST
सार
Delhi :वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आसपास के इलाकों में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए सख्त कदम उठाया है। आयोग ने वायु प्रदूषण से संबंधित विधियों और दिशानिर्देशों का घोर उल्लंघन करने के लिए एनसीआर में 24 औद्योगिक इकाइयों को बंद करने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आसपास के इलाकों में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए सख्त कदम उठाया है। आयोग ने वायु प्रदूषण से संबंधित विधियों और दिशानिर्देशों का घोर उल्लंघन करने के लिए एनसीआर में 24 औद्योगिक इकाइयों को बंद करने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
आयोग ने कहा है कि जीआरएपी चरण- I को लागू करने के बाद से आयोग द्वारा एनसीआर में औद्योगिक क्षेत्रों और निर्माण परियोजनाओं में कुल 472 गुप्त निरीक्षण किया गया। इसमें 52 गंभीर रूप से उल्लंघन करने वाली इकाइयों/परियोजनाओं को बंद करने आदेश जारी किए गए हैं। घोर उल्लंघन करने वाली 24 औद्योगिक इकाइयों को तुरंत बंद करने के आदेश जारी किया गया। इनमें से 5 औद्योगिक इकाइयां अभी भी कोयले और अन्य अनुमोदित प्रदूषणकारी ईंधनों का उपयोग कर रही थीं।
विज्ञापन
अन्य राज्यों पर भी सख्ती : वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने राजस्थान में 45 कोयला आधारित औद्योगिक इकाइयों को बंद करने के निर्देश भी जारी किए हैं। कोयला आधारित 32 इकाइयां (हरियाणा में 9 और यूपी में 23) स्थायी रूप से बंद कर दी गई हैं। वहीं, आयोग ने हरियाणा में 8 और यूपी में 40 इकाइयों को स्वीकृत ईंधन में परिवर्तित होने तक अपने संचालन को अस्थायी रूप से निलंबित करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन