फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi 2182 challans for ignoring lane driving 201 cases of 185 DTC in the cluster of violations

दिल्ली: लेन ड्राइविंग की अनदेखी पर किए गए 2182 चालान, उल्लंघन के क्लस्टर में 185 तो डीटीसी में 201 मामले

Fri, 29 Apr 2022 07:31 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 29 Apr 2022 07:31 AM IST
सार

परिवहन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस दौरान बस लेन में नियमों की अनदेखी कर प्रवेश करने वाले 1,787 निजी वाहनों पर भी कार्रवाई की गई जबकि इस अवधि तक 169 वाहनों को क्रेन से उठाने सहित कुछ वाहनों को जब्त भी किया गया।

विज्ञापन
Delhi 2182 challans for ignoring lane driving 201 cases of 185 DTC in the cluster of violations
लेन का उल्लंघन करने पर बसों के चालान - फोटो : amar ujala

विस्तार

बस लेन ड्राइविंग के लिए शुरू अभियान जारी है। इसके तहत दिल्ली की सड़कों पर प्रवर्तन टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं ताकि ट्रैफिक प्रबंधन में किसी तरह की परेशानी न आए। बुधवार तक लेन ड्राइविंग का उल्लंघन करने पर कुल 2,182 चालान किए गए। इस दौरान 385 बस चालकों पर टीम ने कार्रवाई की। इसमें दिल्ली परिवहन निगम की 201 जबकि क्लस्टर की 185 बसें शामिल हैं।

विज्ञापन


परिवहन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस दौरान बस लेन में नियमों की अनदेखी कर प्रवेश करने वाले 1,787 निजी वाहनों पर भी कार्रवाई की गई जबकि इस अवधि तक 169 वाहनों को क्रेन से उठाने सहित कुछ वाहनों को जब्त भी किया गया।

विज्ञापन

बस लेन ड्राइविंग के लिए चल रहे अभियान के तहत अगले चरण में साइकिल और गैर मोटराइज्ड वाहनों के लिए लेन ड्राइविंग को लागू करने की तैयारी हैं। इसके लिए संबंधित लेन में मार्किंग की जाने लगी है।

परिवहन मंत्री ने लिया जायजा

परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने गुरुवार को विभाग के आला अधिकारियों के साथ राजौरी गार्डन-ब्रिटानिया चौक कॉरिडोर का दौरा किया। ट्वीट कर परिवहन मंत्री ने कहा कि दिल्ली में अधिकतर बसें नियत लेन में चल रही हैं। वाहनों की आवाजाही आसान करने के लिए साइकिल चालकों सहित गैर मोटराइज्ड वाहनों के लिए भी लेन ड्राइविंग को लागू किया जाएगा। इसके लिए मार्किंग की जा रही है ताकि वाहनों की आवाजाही सुगम हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed