फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: 18-44 age group will be able to get vaccinated directly at the center

दिल्ली : 18-44 आयु वाले सीधे केंद्र पर आकर लगवा सकेंगे टीका

Mon, 21 Jun 2021 05:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 21 Jun 2021 05:37 AM IST
सार

दिल्ली सरकार ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं और उम्मीद है कि आज तमाम विभागों को आदेश प्राप्त हो जाएंगे। 

विज्ञापन
Delhi: 18-44 age group will be able to get vaccinated directly at the center
Vaccination - फोटो : PTI

विस्तार

राजधानी में 18-44 आयु वर्ग के लोग सीधे टीकाकरण केंद्र पर जाकर वैक्सीन लगवा सकेंगे। इसके लिए दिल्ली सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जल्द ही यह सुविधा मिलने लगेगी।

विज्ञापन


दिल्ली सरकार के मुताबिक, रविवार देर शाम केंद्र सरकार की ओर से 18 से अधिक उम्र के लोगों के लिए वॉक इन वैक्सीनेशन शुरू करने की जानकारी मिली है। यानी 18 से 44 आयु वर्ग के लोग सीधे टीकाकरण केंद्र पर जाकर पंजीकरण कराने के बाद वैक्सीन ले सकेंगे। इन लोगों को टीका लगवाने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराने की जरूरत नहीं होगी। सरकार के एक अधिकारी के मुताबिक, इस बाबत तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सभी विभागों को सोमवार तक निर्देश भी जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह फैसला लिया था। मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि 18-44 आयु वर्ग के लोग बिना ऑनलाइन पंजीकरण के किसी भी सरकारी वैक्सीनेशन सेंटर पर रजिस्ट्रेशन और अप्वाइंटमेंट ले सकते हैं। इस संबंध में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सूचित कर दिया गया था। इस बाबत आखिरी फैसला राज्य सरकार पर छोड़ा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीकाकरण के आंकड़े
दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कुल 86,131 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इनमें 60,433 को पहली और 25,688 को दूसरी खुराक दी गई। अब तक कुल 65 लाख 10 हजार लोगों का टीकाकरण हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed