फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: 10th pass fraudster duped 1000 people, arrested

Delhi : 10वीं पास जालसाज ने 1000 लोगों को ठगा, किराये का कार्यालय खोलकर कर रहा था काले काम, आखिरकार गिरफ्तार

Mon, 03 Jul 2023 02:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 03 Jul 2023 02:22 AM IST
सार

दसवीं पास आरोपी ने हाल ही में साफ्टवेयर इंजीनियर से 7.12 लाख रुपये ठगे थे। इसके बाद इंजीनियर की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने पुणे की पॉश कॉलोनी में किराये पर रह रहे आरोपी ललित शर्मा (24) को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Delhi: 10th pass fraudster duped 1000 people, arrested
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

पैकर्स एंड मूवर्स ट्रांसपोर्टेशन के नाम पर देशभर के 1000 से ज्यादा लोगों को ठगने का मामला सामने आया है। दसवीं पास आरोपी ने हाल ही में साफ्टवेयर इंजीनियर से 7.12 लाख रुपये ठगे थे। इसके बाद इंजीनियर की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने पुणे की पॉश कॉलोनी में किराये पर रह रहे आरोपी ललित शर्मा (24) को गिरफ्तार कर लिया। मूलरूप से ग्राम धांगेर, थाना जुई, जिला भिवानी निवासी ललित हैदराबाद में किराये पर कार्यालय खोलकर लोगों को ठग रहा था।

विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि पोर्टल के जरिये साइबर पुलिस स्टेशन प्रभारी अरुण कुमार वर्मा को शिकायत प्राप्त हुई। साफ्टवेयर इंजीनियर जितेंद्र ने बताया कि वह बेंगलूरू में एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में काम करता है। उसे दिल्ली में अपना सामान पहुंचाना था। इस कारण पैकर्स एंड मूवर्स सर्विसेज के लिए ऑनलाइन सर्च करना शुरू किया। उसके पास गति पैकर्स एंड मूवर्स से फोन आया। इंजीनियर ने क्विड रेनॉल्ट कार और कुछ घरेलू सामान के परिवहन के लिए बुकिंग की। 
विज्ञापन


दो हजार रुपये एडवांस में जमा करा दिए और 13 हजार रुपये बाद में देना तय हुआ। बाद में आरोपी ने व्हाट्सएप कॉल की और राज्य बॉर्डर कस्टम शुल्क, जीएसटी शुल्क, बीमा शुल्क, राज्य आरटीओ क्लीयरेंस के नाम पर 7,12,000 रुपये ठग लिए। मामला दर्ज कर एसआई संजय सिंह की देखरेख में हवलदार तरुण व हवलदार धर्मेंद्र कुमार की टीम ने जांच शुरू की। कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स (सीडीआर) और मनी ट्रेल के तकनीकी विश्लेषण से पता लगा कि आरोपी पहले हैदराबाद में था और अब पुणे में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पता लगा कि आरोपी फर्जी आईडी से लिए गए मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल कर रहा है। आरोपी के बैंक खातों की डिटेल भी खंगाली गई। इसके बाद एसआई संजय सिंह की टीम ने 28 जून को पुणे में दबिश देकर ललित शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पुणे की पॉश कॉलोनी में किराए के फ्लैट नंबर 902, ब्लॉक-सी, सेंट्रल पार्क रेजीडेंसी, मौसी, पिपरी चिन्धवड़ में पत्नी के साथ रह रहा था। आरोपी 25 हजार रुपये किराया चुका रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed