फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi : 1000 cheated in the name of sending gifts from abroad

Delhi : विदेश से गिफ्ट भेजने के नाम पर 1000 को ठगा, दो विदेशियों समेत चार गिरफ्तार

Wed, 14 Dec 2022 03:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 14 Dec 2022 03:55 AM IST
विज्ञापन
Delhi : 1000 cheated in the name of sending gifts from abroad
गिरफ्त में आरोपी... - फोटो : अमर उजाला

विदेश से गिफ्ट भेजने के नाम पर देश भर में 1000 से अधिक लोगों से ठगी का मामला सामने आया है। दक्षिण जिले की साइबर थाना पुलिस ने दो विदेशियों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब 10 वर्ष से ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे थे। आरोपी पीड़ित से इंटरनेशनल व्हाट्सएप नंबर से बात करते थे। इनके पास से एक लैपटॉप चार्जर, आठ मोबाइल फोन, छह कीपैड मोबाइल, सिमकार्ड, चैक बुक व एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं। 

विज्ञापन


दक्षिण जिले की एक महिला (62) ने साइबर थाना प्रभारी अरुण कुमार वर्मा को शिकायत दी थी कि एक अंजान व्यक्ति ने फेसबुक पर दोस्ती के लिए आवेदन भेजा। इसके बाद आरोपी ने चैटिंग के लिए वृद्धा के लिए एक इंटरनेशनल व्हाट्सएप नंबर दिया। कुछ समय बाद आरोपी ने महिला को महंगे गिफ्ट भेजने की बात कही।
विज्ञापन


आरोपी ने पीड़िता को गिफ्ट की वीडियो रिकार्डिंग भेजी। कुछ समय बाद एक व्यक्ति का फोन आया कि वह एक्साइज विभाग से बोल रहा है और उनके लिए आए गिफ्ट के लिए उन्हें ड्यूटी चार्ज देना होगा। ड्यूटी चार्ज के नाम पर पीड़िता से 27 लाख रुपये जमा करा लिए। बाद में उसे को ठगी का अहसास हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला की शिकायत पर मामला दर्जकर साइबर थाना प्रभारी अरुण कुमार वर्मा की देखरेख में एसआई संजय सिंह, एसआई संजय सैनी व हवलदार रामबीर की टीम ने जांच शुरू की। एसआई संजय सिंह की टीम को जांच में पता लगा कि जिस इंटरनेशनल व्हाट्सएप नंबर से पीड़ित से चैटिंग की जा रही थी वह बंद है। इसके बाद उन बैंक खातों की डिटेल खंगाली गई जिनमें पीड़ित ने पैसे जमा कराए थे।


फेसबुक व व्हाट्सएप से डिटेल ली गई। आखिरकार एसआई संजय सिंह की टीम ने एक आरोपी पश्चिमी बंगाल निवासी सचिन राय को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सचिन राय ने बताया कि वह बैंक खाते ठगी करने वाले नाइजीरियन को बेचता था। इसके बाद पुलिस टीम ने पश्चिमी बंगाल निवासी जिग्मी लाबा, नाइजीरिया निवासी स्मिथ हेनरी व विजडम ओकाफर को कृष्णा नगर व बुराड़ी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को जांच में पता लगा है कि आरोपियों ने बहुत सारे बैंक खाते खोल रखे थे। इसके बाद ये इन बैंक खातों को नाइजीरियन को बेच देते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed